चक्रधरपुर | नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि किसी वार्ड में बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है, तो लोग अपनी शिकायत व्हाट्सएप के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि बिजली पोल, तार, ट्रांसफार्मर या अन्य विद्युत समस्याओं से जुड़ी शिकायतें वार्ड संख्या और पूरा पता स्पष्ट रूप से लिखकर अगले दो दिनों के भीतर व्हाट्सएप नंबर 7050707100 पर भेजी जाएं।

सन्नी उरांव ने कहा कि आम जनता की सुविधा उनकी प्राथमिकता है और प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए वे स्वयं पहल करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर परिषद जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हमेशा तत्पर है।


