सरायकेला-खरसावां: ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत सरायकेला थाना पुलिस ने 13 गुम मोबाइल फोन किए बरामद, धारकों को सौंपे गए

सरायकेला-खरसावां | पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत सरायकेला थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। सोमवार (04 मई 2026) को थाना क्षेत्र से गुम हुए कुल 13 मोबाइल फोन को CEIR Portal की सहायता से ट्रेस कर बरामद किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

पुलिस द्वारा सभी बरामद मोबाइल फोन का विधिवत सत्यापन किया गया, जिसके बाद उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लाभुकों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट रूप से देखी गई। लाभुकों ने इस सराहनीय कार्य के लिए सरायकेला पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ का मुख्य उद्देश्य गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करना तथा आम नागरिकों को राहत प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

सरायकेला थाना पुलिस की इस पहल से आमजन में सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना में सूचना दें या CEIR Portal पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

By maskal.news

You May Also Like