चाईबासा | झारखंड सरकार द्वारा हाथी हमले में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने के फैसले का “झारखंड पुनरुथान अभियान” ने स्वागत किया है।

संगठन के केंद्रीय महासचिव आमृत मांझी ने बताया कि 12 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपे गए मांग पत्र में मुआवजा राशि बढ़ाने समेत कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गई थीं।

उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय सही दिशा में उठाया गया कदम है। साथ ही उन्होंने मांग की कि हाथी हमलों में घायल लोगों के लिए मुआवजा, त्वरित राहत व्यवस्था और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस एवं प्रभावी उपाय जल्द लागू किए जाएं।


