एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, 8 घायल; दो की हालत गंभीर

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत दुवराजपुर स्थित जय बागला के सामने मंगलवार को एनएच-33 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। बोलेरो और डिजायर कार की आमने-सामने टक्कर में दोनों वाहनों में सवार कुल 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

घटना के बाद घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पीएलवी कार्तिक गोप की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल चौका थाना प्रभारी को फोन कर दुर्घटना की सूचना दी।

Book your slot today : +91 7250214782

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इनमें से दो घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें थाना वाहन से तत्काल इलाज के लिए भेजा गया, जबकि अन्य छह घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से एमजीएम अस्पताल, टाटा पहुंचाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

घटना स्थल पर समाजसेवी शेख अरमान भी मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।

पीएलवी कार्तिक गोप की त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल से घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी, जिससे उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली।

By maskal.news

You May Also Like