सरायकेला | सरायकेला जिला मुख्यालय में आयोजित चैत्र पर्व-सह-छऊ महोत्सव 2026 के सफल आयोजन के साथ क्षेत्र की सुख-शांति और परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना कार्यक्रम भी संपन्न हुए। जिला प्रशासन और राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र की ओर से माता झुमकेश्वरी पीठ पर पूजा-पाठ का आयोजन किया गया।

पूजा देवरी परिवार द्वारा संपन्न करवाई गई, जबकि यजमान के रूप में राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र के समन्वयक सुदीप कबी शामिल हुए। माता के दरबार में कलाकारों ने नृत्य प्रदर्शन भी किया। पूजा उपरांत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में भूमि सुधार उप समाहर्ता निवेदिता नियति, प्रखंड विकास पदाधिकारी यश्मिता सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, भोला महंती, ब्रजेन्द्र पटनायक, बिजय साहू, मनोरंजन साहू, अधिवक्ता निर्मल आचार्य, संतोष कर, गणेश महतो, मलय साहू, नीलकंठ सरंगी, असित पटनायक, गोपाल पटनायक, रूपेश साहू, देवनारायण सिंह, शिवनाथ मिश्रा, पंकज साहू, सिद्धू दारोगा, गजेंद्र महंती, गणेश परीछा, मिहिर लाल महतो, नीरज पटनायक, कुना सामल, राकेश कबी सहित कई कलाकार और श्रद्धालु उपस्थित रहे।


