चाईबासा: प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे लालू कालुंडिया

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर प्रखंड अंतर्गत सिनी निवासी एवं ईचा-खरकई बांध विरोधी संघ, कोल्हान के सक्रिय सदस्य लालू कालुंडिया का चयन प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स के लिए झारखंड राज्य टीम में किया गया है। यह प्रतियोगिता खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार तथा छत्तीसगढ़ सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक रायपुर, जगदलपुर एवं सरगुजा में आयोजित की जा रही है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

लालू कालुंडिया इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 5000 मीटर एवं 10000 मीटर दौड़ स्पर्धा में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। खास बात यह है कि वे पश्चिमी सिंहभूम जिले से इस प्रतियोगिता के लिए चयनित एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिससे जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

Book your slot today : +91 7250214782

उनके चयन पर ईचा-खरकई बांध विरोधी संघ के अध्यक्ष बीर सिंह बिरुली, उपाध्यक्ष रेयान्स सामड तथा सचिव सुरेश चंद्र सोय ने हर्ष व्यक्त करते हुए लालू कालुंडिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता से वापसी पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782
By maskal.news

You May Also Like