सरायकेला | पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सरायकेला में 14 दिवसीय जूट उत्पादन उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिनोद बिहारी सहाय (मुख्य प्रबंधक, रांची) तथा संस्थान के निदेशक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने उपस्थित प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी जानकारी प्राप्त कर प्रतिभागी एक सफल उद्यमी बन सकते हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बैंक से ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिलेगा।

कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्य गोबिंद राय, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैबत और द्रौपदी महतो भी उपस्थित थे।

