चाईबासा : जगन्नाथपुर प्रखंड के ग्राम पटाजैत में बुधवार को चेंजिंग इंडिया फाउंडेशन, चाईबासा द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था को एस.आर. रुंगटा ग्रुप, चाईबासा से मिले कंबलों का वितरण किया गया। बढ़ती ठंड को देखते हुए संस्था हर वर्ष जरूरतमंदों और वृद्धजनों के लिए कंबल वितरण करती है।
कार्यक्रम के आयोजन में पूर्व मुखिया राय भूमि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने ग्रामीणों को एकत्रित कर संस्था के सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की।
संस्था के सचिव प्रताप कटिहार ने कहा कि ठंड के मौसम में कंबल जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने बताया, “नर सेवा ही नारायण सेवा है। यदि हमारे प्रयास से किसी असहाय को ठंड से बचाव मिले, तो यह हमारे लिए सौभाग्य है।” साथ ही उन्होंने सक्षम लोगों से अपील की कि वे जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।
कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रताप कटियार महतो, संजय बारिक, परमेश्वर महतो, कृष्ण सिरका, गंगाराम पिंगुवा, अजय बोबोंगा, गोपाल पिंगुवा, गोरा बोबोंगा, बबलू पिंगुवा, चरण पिंगुवा और भारत बोबोंगा मौजूद थे।
पटाजैत में चेंजिंग इंडिया फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

