सरायकेला में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने की तैयारी, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

सरायकेला | सरायकेला – खरसावाँ जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनसीओआरडी) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, अफीम की खेती की रोकथाम, अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर नियंत्रण तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उपायों की समीक्षा की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अफीम की खेती की आशंका वाले क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अंचलाधिकारियों और थाना प्रभारियों को संयुक्त कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही किसानों को वैकल्पिक खेती के प्रति जागरूक करने तथा कृषि विभाग के माध्यम से वैकल्पिक फसलों की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया, ताकि किसानों को वैध आजीविका के विकल्पों से जोड़ा जा सके।

Contact no :- +91 9798542970

नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, हाट-बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। वहीं, औषधि निरीक्षक को दवा दुकानों की नियमित जांच करने और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने उत्पाद विभाग को अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए औचक निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस और उत्पाद विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने तथा प्रमुख बाजारों में सड़क किनारे शराब सेवन और यातायात बाधित करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने को कहा।

Contact no :- +91 7004820253

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती एवं निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, परियोजना निदेशक आईटीडीए उषा मुंडू, आदित्यपुर नगर आयुक्त एजाज अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, औषधि निरीक्षक, सभी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने अफीम की खेती की रोकथाम, मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर नियंत्रण, अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई और नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया।

By maskal.news

You May Also Like