डीपीएस स्कूल में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ विषय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

चाईबासा | मेरा युवा भारत (MY Bharat), पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में सोमवार को डीपीएस स्कूल, चाईबासा में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ विषय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्ति और विकसित भारत के विषय पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा चक्रधरपुर संगठन जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और भविष्य को कमजोर करता है। इसलिए प्रत्येक युवा को नशे से दूर रहकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशामुक्त भारत’ के आह्वान का उल्लेख करते हुए स्वस्थ, जागरूक और अनुशासित युवाओं के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया।

Contact no :- +91 9337736501

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन तियु, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, चिकित्सक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना, उन्हें नशामुक्त जीवन के प्रति प्रेरित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

Book your slot today : +91 7250214782
By maskal.news

You May Also Like