सरायकेला | उत्कल युवा एकता मंच के तत्वावधान में आगामी नवंबर माह में सरायकेला के पब्लिक दुर्गा पूजा मैदान में तीन दिवसीय ओड़िया नाटक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर पब्लिक दुर्गा मंदिर परिसर में उत्कल युवा एकता मंच, गणपति ओपेरा तथा अन्नपूर्णा गणनाट्य के कलाकारों एवं पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे उत्साह और भव्यता के साथ तीन दिवसीय ओड़िया नाटक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान तीनों नाट्य संस्थाओं द्वारा एक-एक ओड़िया नाटक का मंचन किया जाएगा।

Contact no :- +91 8553588326
समापन समारोह में विभिन्न नाट्य दलों और कलाकारों को ओड़िया रंगमंच एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जाएगा।

उत्कल युवा एकता मंच के सचिव रूपेश साहू ने बताया कि मंच ओड़िया भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से लगातार ओड़िया नाटकों का आयोजन करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद से मंच नियमित रूप से ओड़िया नाटकों का मंचन कर रहा है, ताकि नई पीढ़ी को ओड़िया भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ा जा सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उन्होंने सभी ओड़िया भाषा-भाषियों एवं सांस्कृतिक प्रेमियों से इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

बैठक में निदेशक घासी राम सतपथी, शंकर सतपथी, वरुण साहू सहित गणपति ओपेरा और अन्नपूर्णा गणनाट्य के अनेक कलाकार एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

