#जामताड़ा #सशस्त्रलूट #क्राइमन्यूज़ #कानूनव्यवस्था #maskalnews

जामताड़ा में ज्वेलरी दुकान में सशस्त्र लूट, गोली लगने से व्यवसायी गंभीर घायल

जामताड़ा में ज्वेलरी दुकान में सशस्त्र लूट, गोली लगने से व्यवसायी गंभीर घायल

जामताड़ा : बीती देर शाम जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान में सशस्त्र लूट की घटना हुई। लूट के दौरान अपराधियों ने गोली चलाई, जिससे व्यवसायी बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है और उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही विधायक स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस व जिला प्रशासन को बुलाकर 24 घंटे के भीतर अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। शहर के सभी इलाकों में सीसीटीवी, मोबाइल लोकेशन, वाहन मूवमेंट, टोल और बॉर्डर एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर सघन निगरानी शुरू कर दी गई है। विधायक ने जनता को भरोसा दिलाया कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।