05
Feb
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा में मोड़ डिपो जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित नीरज कुमार बेरा के होटल में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे अचानक आग लग गई। इस घटना में होटल में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

दुकान मालिक नीरज बेरा के अनुसार, आग से इनवर्टर, फ्रिज और खाद्य सामग्री समेत लगभग ₹50 हजार का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। नीरज बेरा ने बताया कि वे सुबह दुकान खोलने पहुंचे थे, तभी उन्हें आग लगने की जानकारी मिली।
सूचना पर कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

