राजस्व सह जनसुविधा शिविर में प्रमाण-पत्रों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन, स्वास्थ्य जांच शिविर का भी हुआ आयोजन

चाईबासा | आम नागरिकों तक राजस्व एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अंचल कार्यालय, सदर चाईबासा द्वारा मंगलवार को वार्ड संख्या-19 स्थित जुबली तालाब सामुदायिक भवन में राजस्व सह जनसुविधा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं चिकित्सीय परामर्श का लाभ उठाया। शिविर के दौरान एक विधवा पेंशन, नौ जाति प्रमाण-पत्र तथा छह आवासीय प्रमाण-पत्र से संबंधित मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। इसके अलावा लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में उपस्थित वार्ड पार्षद दोला राय ने शिविर में पहुंचे स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाने की दिशा में इस प्रकार के शिविर अत्यंत उपयोगी साबित हो रहे हैं। इससे लोगों का समय बचता है और उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो जाती हैं।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद, चाईबासा का प्रयास है कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक सुविधाएं वार्ड स्तर पर ही उपलब्ध कराई जाएं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंच सके।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन करने की मांग की।

Book your slot today : +91 7250214782

शिविर के सफल संचालन में राजस्व उप निरीक्षक उमंग पांडेय, जीएनएम गुरुवारी सुंडी, एमपीडब्ल्यू भगवान चंद्र सुंडी, सेविका कल्पना पात्रो, सीआरपी पिंकी देवी, छाया देवी, ललिता साव, अंचल कर्मी आशीष बारजो, सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय एवं आनंद गोप का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

By maskal.news

You May Also Like