नामांकन से पहले भाजपा विधायक नवीन जायसवाल के आवास पहुंचे परिमल नाथवानी, झारखंड की राज्यसभा राजनीति में बढ़ी हलचल

रांची | झारखंड की राज्यसभा राजनीति में सोमवार को उस समय हलचल तेज हो गई, जब राज्यसभा उम्मीदवार परिमल नाथवानी नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा विधायक नवीन जायसवाल के आवास पहुंचे। बीएमडब्ल्यू कार से पहुंचे नाथवानी का नवीन जायसवाल ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान आवास परिसर में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Contact no :- +91 9241456784

सूत्रों के अनुसार, नामांकन दाखिल करने से पूर्व परिमल नाथवानी भाजपा कार्यालय भी पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ नामांकन प्रक्रिया और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की।

Contact no :- +91 9798542970

भाजपा कार्यालय में उनकी मौजूदगी के बाद राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर चल रही अटकलों पर काफी हद तक विराम लग गया है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इधर, नामांकन के अंतिम दिन झारखंड विधानसभा परिसर में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायक, मंत्री और वरिष्ठ नेता लगातार विधानसभा पहुंचते रहे। राज्यसभा चुनाव को लेकर पूरे राजनीतिक गलियारे में सरगर्मी बनी हुई है और सभी दल अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

उल्लेखनीय है कि झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है। नामांकन के अंतिम दिन प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी एकजुटता और राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया, जिससे चुनावी माहौल और अधिक गर्म हो गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

By maskal.news

You May Also Like