सरायकेला–खरसावां : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत “सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन” थीम पर शुक्रवार, 17 जनवरी 2026 को सरायकेला–खरसावां जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले के अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले जायदा मंदिर मेला परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही आम नागरिकों के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया। बच्चों और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पतंग जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वहीं, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, मोटरयान निरीक्षक सहित सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य उपस्थित रहे। मौके पर अधिकारियों ने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026: सरायकेला–खरसावां में नुक्कड़ नाटक व जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक
You May Also Like
-
खुंटपानी में बकरी चोरों का आतंक, तुरम्बासा गांव से चार बकरियां चोरी
maskal.news14 hours agoखुंटपानी | खुंटपानी प्रखंड की भोया पंचायत अंतर्गत तुरम्बासा गांव में बकरी चोरी की घटना सामने आई है। शुक्रवार की रात करीब एक बजे अज्ञात चोरों ने गांव निवासी सोमा इचागुटू के घर से च... -
सरायकेला में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने की तैयारी, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
maskal.news15 hours agoसरायकेला | सरायकेला - खरसावाँ जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनसीओआरडी) स... -
आरकेएफएल के मजदूरों का धरना, प्रबंधन ने कई मांगों पर दिया लिखित जवाब
maskal.news15 hours agoसरायकेला। आरकेएफएल कंपनी के प्लांट-3 और प्लांट-4 के मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को कंपनी के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मो... -
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायरी वैनिला सिरप नष्ट
maskal.news1 day agoगम्हरिया । आगामी त्योहारों के मद्देनजर आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने गम्हरिया बाजार क्षेत्र में मिठाई और आ...

