झारखंड की सेकोर टीम ने आंध्र प्रदेश में पेसा महोत्सव में हिस्सा लिया

चाईबासा : 20 दिसंबर 2025 को झारखंड की सेकोर टीम आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर लेखक हिर्ला डोबरो बिरूली और टाटा स्टील फाउंडेशन के अधिकारी आनंद बोईपाई और बिरंग तियु ने खिलाड़ियों को विदाई दी।
पंचायत राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित पेसा महोत्सव के अंतर्गत डेमो गेम में झारखंड की विशेष सेकोर टीम को आमंत्रित किया गया था। सभी खिलाड़ी सुरक्षित रूप से आंध्र प्रदेश पहुंच गए।
टीम के लिए चाईबासा से रांची तक यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जबकि रांची से आंध्र प्रदेश तक बस सेवा प्रदान की गई। महोत्सव के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
डेमो खेल में जमशेद टाइगर (पूर्णिया), तंतनगर प्रखंड और मांझरी प्रखंड दिरीबासा से कोल्हान कुला—इन दोनों टीमों ने भाग लिया। आयोजन समिति ने दोनों टीमों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बीरसिंह बोईपाई, मुकुरु बोईपाई, तुराम बोईपाई, सोमय बोईपाई, जराम कुंकल, गोपेश चंद्र कुंकल सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।

By maskal.news

You May Also Like