हाथियों के हमले में बुजुर्ग की मौत, गांव में दहशत

सरायकेला | सरायकेला-चांडिल वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह कुकडू प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत अंतर्गत सापारुम गांव में हाथियों के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

मृतक की पहचान तांती टोला निवासी 60 वर्षीय राधा तांती के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह सुबह शौच के लिए जंगल की ओर गए थे, तभी उनका सामना हाथियों के झुंड से हो गया। करीब छह हाथियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Book your slot today : +91 7250214782

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक महीने से हाथियों का झुंड क्षेत्र में डेरा डाले हुए है और लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

वन विभाग की ओर से तत्काल सहायता के रूप में 50 हजार रुपये दिए गए हैं, जबकि शेष मुआवजा बाद में देने की बात कही गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथियों के आतंक से जल्द राहत दिलाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

By maskal.news

You May Also Like