चाईबासा | जिला समाहरणालय, पश्चिमी सिंहभूम में बुधवार को उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति (DWSC) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन (JJM) एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) [SBM(G)] के तहत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं नियमित पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने, जलापूर्ति योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, योजनाओं की गुणवत्ता, संचालन एवं रख-रखाव तथा स्वच्छता संबंधी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जा रहे Departmental Summit के संदर्भ में प्राप्त निर्देशों के आलोक में District Level Consultation से संबंधित विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। Departmental Summit के लिए निर्धारित चार प्रमुख विषयों—Timely Implementation of Water Infrastructure Projects, Catch the Rain, Source Sustainability of Drinking Water तथा Operation & Maintenance of Rural Drinking Water Supply—पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

बैठक में पेयजल स्रोतों की दीर्घकालिक स्थिरता एवं संरक्षण तथा ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन और रख-रखाव को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक रणनीति पर विचार किया गया। इस दौरान विभागीय एवं पंचायत स्तर की भूमिका के साथ-साथ योजनाओं के सतत संचालन में जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।
Catch the Rain अभियान के तहत वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा उपलब्ध जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में प्रभावी पहल करने पर जोर दिया गया। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की स्थिरता बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर जल संरक्षण एवं स्रोत संवर्धन से संबंधित गतिविधियों को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

बैठक में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों, निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजना की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को क्षेत्र स्तर पर योजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए उत्पन्न समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष कुमार ने योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं स्थायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों एवं तकनीकी टीम के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

बैठक में DWSC के सभी सदस्य, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा एवं चक्रधरपुर के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता, UNICEF के कंसल्टेंट, DPMU एवं BPMU के पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहे।

