जगन्नाथपुर : गुरुवार को झारखंड आंदोलनकरियों की बैठक नोवामुंडी फूट प्लाजा परिसर में पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा की अध्यक्षता में संपन्न हुई l बैठक में जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गुमुरिया, मुंडूई नदी घाट से अवैध खनन धड़ल्ले से होने और पुलिस प्रशासन, खनन विभाग के द्वारा चुप्पी रहने पर चिंता व्यक्त किया है l पूर्व विधायक सह झारखण्ड आंदोलनकारी मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि जिला के सताधारी दल और विपक्ष दल बैठे हुए राजनीतिक नेताओं के संरक्षण एवं देख रेख में जिला प्रशासन को बालू की अवैध का बिना रोक टोक के काला बाजारी की जा रही है l बालू के इस अवैध कारोबार से क्षेत्र में आम उपभोक्ताओं को घर, मकान बनाने के लिये बालू का मनमानी दाम देना पड़ रहा है l पूर्व विधायक श्री बोबोंगा ने कहा की बिगत दो सप्ताह पहले मुंडूई गाँव निवासी दीपक प्रधान जो कि बालू का अवैध खनन विरोध करता था और उसका वीडियो बनाता था, बालू माफियाओं ने अपने गाड़ीयों से कुचल हत्या कर दी गई है, जिसको दुर्घटना का संज्ञा दी जा रही है, यह जाँच का विषय है l आगे कहा कि दीपक प्रधान ट्रैक्टर हत्याकांड और बालू चोरी रोकने के लिये झारखण्ड आंदोलनकारी पूरी मजबूती के साथ जनता के लिये लड़ाई लड़ने को तैयार है l बैठक में झारखण्ड आंदोलनकारी नवाज हुसैन उर्फ बिरसा, मंजीत कोड़ा, राजेंद्र बालमुचू, कांडे बालमुचू, लक्ष्मण बालमुचू, सीताराम लागुरी, कृष्णा सिंकु आदि उपस्थित थे l
अवैध बालू खनन पर सख्त कार्रवाई की मांग – नोवामुंडी में झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक
You May Also Like
-
चक्रधरपुर: पूर्व सैनिक दया सागर केराई युवाओं को सेना भर्ती के लिए कर रहे प्रशिक्षित, 15 जून से विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू
maskal.news19 minutes agoचक्रधरपुर| राष्ट्र सेवा का जज़्बा कभी समाप्त नहीं होता। भारतीय सेना में गौरवपूर्ण सेवाएं देने के बाद पूर्व सैनिक दया सागर केराई अब क्षेत्र के युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए ... -
विश्व रक्तदाता दिवस पर जिलेभर में रक्तदान शिविर आयोजित, 250 यूनिट रक्त संग्रहित
maskal.news30 minutes agoचाईबासा | विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा "प्रोजेक्ट जागृति– बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम" के तहत जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने... -
चाईबासा: पुनर्वास योजना के तहत चिन्हित भूमि का उपायुक्त व एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण
maskal.news1 hour agoचाईबासा | जिला उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने शुक्रवार को खुंटपानी प्रखंड के सालीगुटु गांव में पुनर्वास योजना के तहत चिन्हित 3.84 एकड़ भूमि का संयुक्त निरीक्षण... -
चाईबासा : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलए-दो त्रिशानु राय ने किया बूथ निरीक्षण
maskal.news1 hour agoचाईबासा | भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत रविवार को बूथ संख्या-98, श्री मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय, चाईबासा में विशेष कैंप आयोजित कि...

