चाईबासा में शिक्षा व्यवस्था और ब्लड बैंक की समस्या को लेकर मंत्री सुदिव्य सोनू से मिला प्रतिनिधिमंडल

चाईबासा | स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं समाजसेवी डॉ. रीना गोडसोरा मुर्मू ने सोमवार, 12 मई को जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, पोड़ाहाट मुखिया जोसेफ मुर्मू तथा कुश्मिता मुखिया जय प्रकाश लागुरी के साथ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू से उनके आवास पर मुलाकात की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मंत्री को एक आवेदन सौंपा। विशेष रूप से स्कूलों में छात्रों एवं शिक्षकों के अनुपात तथा विषयवार शिक्षकों की कमी से संबंधित विस्तृत आंकड़े प्रस्तुत किए गए।
मंत्री सुदिव्य सोनू ने प्रस्तुत आंकड़ों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने अस्थायी एवं स्थायी शिक्षकों, डीएमएफटी फंड से संचालित शिक्षकों तथा घंटी आधारित शिक्षकों से जुड़ी तकनीकी समस्याओं की जानकारी साझा करते हुए विभागीय स्तर पर समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान डॉ. रीना गोडसोरा मुर्मू ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में ब्लड बैंक की कमी और उससे आम लोगों को होने वाली परेशानियों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने मंत्री से इस संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन और पहल करने की मांग की। मंत्री ने मामले को गंभीर बताते हुए लिखित आवेदन उपलब्ध कराने को कहा तथा संबंधित विभाग से बातचीत कर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रतिनिधिमंडल ने जनहित से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता दिखाने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन देने के लिए मंत्री सुदिव्य सोनू का आभार व्यक्त किया।

By maskal.news

You May Also Like