जिला उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

चक्रधरपुर | जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत लाभुकों को उपलब्ध कराए जा रहे टूलकिट वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं लाभुकों की वर्तमान स्थिति की भी विस्तार से जानकारी ली गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक के दौरान उपायुक्त ने DRP पोर्टल पर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। वहीं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत लंबित ऋण मामलों के निष्पादन में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

समीक्षा बैठक में चिरोंजी उत्पादन इकाई की स्थापना से संबंधित कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने इलेक्ट्रिक चाक एवं पेडल मशीन प्राप्त लाभुकों की स्थिति की जानकारी लेते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभुकों तक योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने जिले के प्रत्येक प्रखंड में स्थानीय उत्पादों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य करने को कहा। इसके अलावा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) गतिविधियों के तहत जेल में बंद कैदियों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना पर भी चर्चा की गई, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा सके।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर, जिला उद्योग पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

By maskal.news

You May Also Like