राज्य

उड़ीसा के युवक श्याम सुंदर बेहरा जराईकेला में सुरक्षित पाया गया

उड़ीसा के युवक श्याम सुंदर बेहरा जराईकेला में सुरक्षित पाया गया

मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी गांव में उड़ीसा के बालेश्वर जिले का श्याम सुंदर बेहरा उर्फ अज्जू बेहरा भटकते हुए पहुंच गया। ग्रामीणों ने उसे गांव में घूमते देखा और तुरंत सीआरपीएफ कैंप को सूचना दी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

सीआरपीएफ के उड़ीसा के जवानों ने उड़िया भाषा में युवक से बातचीत कर उसके घर का पता लगाने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर जराईकेला थाना को सूचित किया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार पासवान ने उड़ीसा के बालेश्वर स्थित थाने से संपर्क कर युवक के परिजनों को मामले की जानकारी दी।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके बाद युवक के मामा जराईकेला पहुंचे और श्याम सुंदर को अपने साथ घर ले गए। पुलिस ने परिजनों को युवक के स्वास्थ्य का ध्यान रखने और इलाज कराते रहने की सलाह दी। साथ ही आश्वासन दिया कि युवक को सुरक्षित ट्रेन में भेजा जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस और सीआरपीएफ की तत्परता से युवक अपने परिवार से मिल सका, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।

सन्नी उरांव ने मंत्री दीपक बिरुवा से ली आशीर्वाद, नगर परिषद चुनाव में जीत की कामना

सन्नी उरांव ने मंत्री दीपक बिरुवा से ली आशीर्वाद, नगर परिषद चुनाव में जीत की कामना

चक्रधरपुर : नगर परिषद चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सन्नी उरांव ने मंगलवार को झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा से शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस अवसर पर मंत्री बिरुवा ने सन्नी उरांव के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके प्रयास चक्रधरपुर वासियों के हित, विकास और जनकल्याण में सफल होंगे। दोनों ने स्थानीय विकास और नगर परिषद चुनाव से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।

Book your slot today : +91 7250214782
Book your slot today : +91 7250214782
चांडिल में अवैध खनिज परिवहन पर पुलिस ने अभियान चलाया

चांडिल में अवैध खनिज परिवहन पर पुलिस ने अभियान चलाया

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के रांची–टाटा मुख्य मार्ग पर पुलिस और संबंधित विभाग की टीम ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ संयुक्त औचक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने सघन वाहन जांच की और पत्थर से लदे दो वाहनों को जब्त किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

अधिकारियों ने बताया कि जब्त वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Book your slot today : +91 7250214782
Book your slot today : +91 7250214782
इंटर और बोर्ड परीक्षाओं की तिथि में बदलाव

इंटर और बोर्ड परीक्षाओं की तिथि में बदलाव

रांची : राज्य में 23 फरवरी को होने वाली इंटर परीक्षा अब 24 फरवरी को आयोजित होगी। यह बदलाव नगर निकाय चुनाव को देखते हुए किया गया है, जिसे जैक ने अपने पत्र में बताया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इसके अलावा, कक्षा आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा की तिथियों में भी बदलाव किया गया है। कक्षा आठवीं की परीक्षा अब 2 मार्च को होगी, और प्रवेश पत्र 20 फरवरी से जैक की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षार्थियों के आंतरिक परीक्षा प्राप्तांक 5 से 15 मार्च तक अपलोड किए जाएंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

कक्षा नौवीं की परीक्षा अब 6 और 7 मार्च को दो पाली में होगी। प्रवेश पत्र 24 फरवरी से उपलब्ध होंगे।
कक्षा 11वीं की बोर्ड परीक्षा 25 से 28 फरवरी तक दो पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को प्रश्न पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782
सरायकेला में सेफर इंटरनेट दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

सरायकेला में सेफर इंटरनेट दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

सरायकेला : सरायकेला समाहरणालय सभागार में इंटरनेट दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीसरायकेला में सेफर इंटरनेट दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजितम “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प: आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग” रही।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल विकास कुमार राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने अपने संबोधन में साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी मोबाइल ऐप, लॉटरी या इनाम का लालच, नकली कूरियर सर्विस, ऑनलाइन खरीद–फरोख्त और ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर लोगों को ठगते हैं। परिजन की गिरफ्तारी का भय दिखाकर और ऑनलाइन गेमिंग के जरिए भी धोखाधड़ी की जाती है।

Book your slot today : +91 7250214782


उन्होंने कहा कि साइबर ठगी की घटना के बाद शुरुआती दो से तीन घंटे अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, जिसे “गोल्डन आवर” कहा जाता है। इस दौरान त्वरित कार्रवाई से ठगी की गई राशि को सुरक्षित किया जा सकता है। किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रदीप उरांव ने बताया कि साइबर अपराधी डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग लिंक, फर्जी निवेश योजनाओं और सोशल मीडिया संदेशों के माध्यम से लोगों को ठगते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई व्यवस्था नहीं है और ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक कभी भी फोन या संदेश के माध्यम से ओटीपी, आधार, पैन या बैंक खाता विवरण नहीं मांगते।

Book your slot today : +91 7250214782

साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन या बैंक से जुड़ी जानकारी साझा न करें। अनजान नंबरों से आने वाले कॉल, वीडियो कॉल, अंतरराष्ट्रीय कॉल से बचें, सार्वजनिक वाई-फाई पर बैंकिंग लेन-देन न करें और अनजान क्यूआर कोड स्कैन न करें।

कार्यशाला के दौरान आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, सोशल मीडिया की सुरक्षा, साइबर थ्रेट्स, ऑनलाइन फ्रॉड, डीपफेक, व्हाट्सएप सुरक्षा और डिजिटल अरेस्ट जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

सरायकेला में नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक

सरायकेला में नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक

सराइकेला : नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 की तैयारियों की नियमित समीक्षा के तहत शुक्रवार को समाहरणालय सभागार, सरायकेला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मतदान-पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में विभिन्न कोषांगों द्वारा संचालित गतिविधियों तथा पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नगर क्षेत्र के क्रिटिकल बूथों की पहचान कर वहां आवश्यक सुरक्षा एवं प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का प्रशिक्षण निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा गया।
उन्होंने मतपेटियों पर अंकित संख्याओं का सूची से मिलान कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने तथा वाहन कोषांग को मतदान एवं निर्वाचन सामग्री के परिवहन के लिए समय पर पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में आदर्श आचार संहिता के सख्त अनुपालन पर जोर दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों के साथ बैठक कर उन्हें चुनाव प्रचार से संबंधित नियमों एवं आचार संहिता की जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही आरओ हैंडबुक में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा एसएसटी चेकपोस्टों पर टेंट, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने को कहा गया।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने संवेदनशील एवं क्रिटिकल क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने, शिकायतों का त्वरित निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था, कार्मिक प्रबंधन एवं संचार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर बल दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, निदेशक डीआरडीए अजय तिर्की, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल स्टील विकास राय, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

चाईबासा में सुरक्षित इंटरनेट दिवस-2026 का आयोजन, साइबर सुरक्षा पर दी गई जागरूकता

चाईबासा में सुरक्षित इंटरनेट दिवस-2026 का आयोजन, साइबर सुरक्षा पर दी गई जागरूकता

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में आई.टी.आई-चाईबासा में सुरक्षित इंटरनेट दिवस-2026 का आयोजन किया गया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री चंदन कुमार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक समाहर्ता श्री सिद्धांत कुमार ने की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज के युग में सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल लेन-देन जैसी गतिविधियों में इंटरनेट की भूमिका अहम है। युवाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है और किसी भी निजी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा नहीं करना चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री मनीष जांगिड ने इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग, साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय और अपने ई-मेल, व्हाट्सएप व सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सही वेबसाइट का चयन करने, दो-स्तरीय प्रमाणीकरण अपनाने, डिवाइस को अपडेट रखने और एंटीवायरस का उपयोग करने पर जोर दिया। साथ ही पेन ड्राइव या अनजान वेबसाइट से डेटा डाउनलोड करने में सावधानी बरतने की सलाह दी।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में ई-डिस्टिक मैनेजर मो. साकिब सलाम खान, डीआरएम नेटवर्क इंजीनियर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सीएससी मैनेजर, आई.टी.आई कॉलेज के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

खरसावां में वृहद झारखंड मोर्चा की बैठक, प्रथम वार्षिक अधिवेशन 8 मार्च को आयोजित

खरसावां में वृहद झारखंड मोर्चा की बैठक, प्रथम वार्षिक अधिवेशन 8 मार्च को आयोजित

खरसावां : खरसावां पथ निरीक्षण भवन में मंगलवार को वृहद झारखंड मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के प्रथम वार्षिक अधिवेशन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

श्री सोय ने बताया कि होली पर्व को ध्यान में रखते हुए अधिवेशन को 4 मार्च से स्थगित कर 8 मार्च 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह मोर्चा का पहला वार्षिक अधिवेशन होगा, जिसमें कोल्हान प्रमंडल सहित झारखंड के अन्य प्रमंडलों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। साथ ही सैकड़ों नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

केंद्रीय महासचिव भरत सिंह गागराई ने कहा कि झारखंड में बेरोजगारी की स्थिति गंभीर है और राज्य के युवाओं का पलायन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद भी उम्मीद के अनुसार बदलाव नहीं दिख रहा है। केंद्रीय कोषाध्यक्ष अभय सिंह जामुदा ने कहा कि राज्य की शासन व्यवस्था पूंजीपतियों के हाथ में है, जिससे झारखंडियों को उपेक्षित महसूस हो रहा है। उन्होंने सभी झारखंडियों से एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।
पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष दुर्गा चरण पुरती ने कहा कि 8 मार्च को होने वाले अधिवेशन की तैयारी शुरू कर दी गई है और सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुट गए हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय, भरत सिंह गागराई, अभय सिंह जामुदा, पोंडे राम पुरती, जयद्रत दोंगो, जेवियर जामुदा, दुर्गा चरण पुरती, गोंडो पुरती, सावन बारला, तुरी सावैंया, सोमाय जामुदा सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

चाईबासा, चक्रधरपुर शहर की सीमाओं पर जांच सिर्फ दिखावा है, अवैध लॉटरी बेधड़क घुस रही है, यह गंभीर चिंता का विषय है:- रामहरि पेरियार

चाईबासा, चक्रधरपुर शहर की सीमाओं पर जांच सिर्फ दिखावा है, अवैध लॉटरी बेधड़क घुस रही है, यह गंभीर चिंता का विषय है:- रामहरि पेरियार

चाईबासा : एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष धी. रामहरि पेरियार ने कहा कि झारखंड में नगर निगम चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है और इसी बीच चाईबासा एवं चक्रधरपुर में अवैध लॉटरी का खुलेआम संचालन बेहद गंभीर और चिंताजनक है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

उन्होंने कहा कि शहर की सीमाओं पर जांच के नाम पर केवल दिखावटी वेरी कटिंग लगाई गई है, लेकिन इसके बावजूद अवैध लॉटरी बेधड़क शहर के अंदर घुस रही है। नाम और फोटो सहित कई बार ठोस सबूत देकर शिकायत करने के बाद भी प्रशासन इस पूरे मामले पर जानबूझकर अनसुना कर रहा है। यह लापरवाही नहीं, बल्कि सीधे तौर पर मिलीभगत का संकेत है।

Book your slot today : +91 7250214782

धी. रामहरि पेरियार ने कहा कि जब आदर्श आचार संहिता लागू है, तब इस तरह की अवैध गतिविधियों का चलना न सिर्फ कानून का मजाक है, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है। अगर प्रशासन निष्पक्ष और ईमानदार है तो अवैध लॉटरी के नेटवर्क को तुरंत ध्वस्त किया जाए, दोषी अधिकारियों और संरक्षण देने वालों पर सख्त कार्रवाई हो तथा जनता को स्पष्ट जवाब दिया जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो एंटी करप्शन ऑफ इंडिया राज्यव्यापी आंदोलन और कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

पश्चिमी सिंहभूम में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत कृषक पाठशालाओं का सतत अनुश्रवण

पश्चिमी सिंहभूम में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत कृषक पाठशालाओं का सतत अनुश्रवण

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना एवं कृषक पाठशाला के सतत अनुश्रवण के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ने जानकारी दी कि वर्ष 2025–26 में मनोहरपुर प्रखंड के बीज गुणन प्रक्षेत्र में कृषक पाठशाला का संचालन किया जाएगा। इसके लिए रांची स्थित कृषि निदेशालय ने स्टारलाइट इंटरनेशनल चेरिटेबल सोसायटी, लातेहार को कार्यकारिणी एजेंसी के रूप में नियुक्त किया है।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त चंदन कुमार ने कार्यकारिणी एजेंसी के माध्यम से प्रतिनियुक्त कर्मियों, उनके दायित्वों और योजना से जुड़े डीपीआर की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कृषक पाठशालाओं के अंतर्गत आने वाले बिरसा ग्रामों का बेसलाइन सर्वे कराया जाए और किसानों को उनकी आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण दिया जाए। इसके साथ ही उच्च मूल्य वाली फसलों की जानकारी और प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने कहा कि कृषक पाठशालाओं में कृषि गतिविधियों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए और जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा निरंतर निरीक्षण और अनुश्रवण किया जाए।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी अमरजीत कुजूर, जिला सहकारिता पदाधिकारी अमिता कुमारी, कार्यकारिणी एजेंसी के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।