जिला

चाईबासा, चक्रधरपुर शहर की सीमाओं पर जांच सिर्फ दिखावा है, अवैध लॉटरी बेधड़क घुस रही है, यह गंभीर चिंता का विषय है:- रामहरि पेरियार

चाईबासा, चक्रधरपुर शहर की सीमाओं पर जांच सिर्फ दिखावा है, अवैध लॉटरी बेधड़क घुस रही है, यह गंभीर चिंता का विषय है:- रामहरि पेरियार

चाईबासा : एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष धी. रामहरि पेरियार ने कहा कि झारखंड में नगर निगम चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है और इसी बीच चाईबासा एवं चक्रधरपुर में अवैध लॉटरी का खुलेआम संचालन बेहद गंभीर और चिंताजनक है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

उन्होंने कहा कि शहर की सीमाओं पर जांच के नाम पर केवल दिखावटी वेरी कटिंग लगाई गई है, लेकिन इसके बावजूद अवैध लॉटरी बेधड़क शहर के अंदर घुस रही है। नाम और फोटो सहित कई बार ठोस सबूत देकर शिकायत करने के बाद भी प्रशासन इस पूरे मामले पर जानबूझकर अनसुना कर रहा है। यह लापरवाही नहीं, बल्कि सीधे तौर पर मिलीभगत का संकेत है।

Book your slot today : +91 7250214782

धी. रामहरि पेरियार ने कहा कि जब आदर्श आचार संहिता लागू है, तब इस तरह की अवैध गतिविधियों का चलना न सिर्फ कानून का मजाक है, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है। अगर प्रशासन निष्पक्ष और ईमानदार है तो अवैध लॉटरी के नेटवर्क को तुरंत ध्वस्त किया जाए, दोषी अधिकारियों और संरक्षण देने वालों पर सख्त कार्रवाई हो तथा जनता को स्पष्ट जवाब दिया जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो एंटी करप्शन ऑफ इंडिया राज्यव्यापी आंदोलन और कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

पश्चिमी सिंहभूम में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत कृषक पाठशालाओं का सतत अनुश्रवण

पश्चिमी सिंहभूम में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत कृषक पाठशालाओं का सतत अनुश्रवण

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना एवं कृषक पाठशाला के सतत अनुश्रवण के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ने जानकारी दी कि वर्ष 2025–26 में मनोहरपुर प्रखंड के बीज गुणन प्रक्षेत्र में कृषक पाठशाला का संचालन किया जाएगा। इसके लिए रांची स्थित कृषि निदेशालय ने स्टारलाइट इंटरनेशनल चेरिटेबल सोसायटी, लातेहार को कार्यकारिणी एजेंसी के रूप में नियुक्त किया है।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त चंदन कुमार ने कार्यकारिणी एजेंसी के माध्यम से प्रतिनियुक्त कर्मियों, उनके दायित्वों और योजना से जुड़े डीपीआर की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कृषक पाठशालाओं के अंतर्गत आने वाले बिरसा ग्रामों का बेसलाइन सर्वे कराया जाए और किसानों को उनकी आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण दिया जाए। इसके साथ ही उच्च मूल्य वाली फसलों की जानकारी और प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने कहा कि कृषक पाठशालाओं में कृषि गतिविधियों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए और जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा निरंतर निरीक्षण और अनुश्रवण किया जाए।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी अमरजीत कुजूर, जिला सहकारिता पदाधिकारी अमिता कुमारी, कार्यकारिणी एजेंसी के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

चाईबासा नगर परिषद निर्वाचन-2026: सामान्य प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया

चाईबासा नगर परिषद निर्वाचन-2026: सामान्य प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 की तैयारियों के तहत 18. चाईबासा नगर परिषद (वर्ग-ख) के अधिसूचित सामान्य प्रेक्षक श्री एज़ाज़ अनवर ने निरीक्षण किया। इस दौरान सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी श्री संदीप अनुराग, सदर अंचल अधिकारी श्री उपेंद्र कुमार, खुंटपानी प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री धनंजय पाठक और सदर थाना प्रभारी श्री तरुण कुमार भी मौजूद रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

निरीक्षण में चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों और महिला कॉलेज-चाईबासा परिसर स्थित स्ट्रांग रूम का दौरा किया गया। सामान्य प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं और स्ट्रांग रूम में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा निर्वाचन से संबंधित योजनाओं की जानकारी ली।

Book your slot today : +91 7250214782
Book your slot today : +91 7250214782
टीईटी पास करना अनिवार्य, लोकसभा में केंद्र सरकार की जानकारी

टीईटी पास करना अनिवार्य, लोकसभा में केंद्र सरकार की जानकारी

रांची : केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन शिक्षकों की सेवा अवधि में पाँच वर्ष से अधिक समय शेष है, उन्हें सेवा में बने रहने के लिए निर्णय की तिथि से दो वर्ष के भीतर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करना होगा। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने लोकसभा में एक अतारांकित प्रश्न के उत्तर में दी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

यह प्रश्न लोकसभा सदस्य लालजी वर्मा द्वारा पूछा गया था। अपने उत्तर में राज्यमंत्री ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2025 में दिए गए अपने फैसले में कहा है कि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम की धारा-23 के तहत टीईटी न्यूनतम योग्यता है और आरटीई के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति के लिए यह अनिवार्य है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने बताया कि आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले भर्ती किए गए सेवारत शिक्षकों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत विशेष व्यवस्था की है। हालांकि, कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि आरटीई अधिनियम के तहत शिक्षक के रूप में नई नियुक्ति और पदोन्नति के माध्यम से नियुक्ति के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य होगा।

Book your slot today : +91 7250214782
मनोहरपुर में एक करोड़ की लागत से बने आरपीएफ बैरक का आज होगा ऑनलाइन उद्घाटन

मनोहरपुर में एक करोड़ की लागत से बने आरपीएफ बैरक का आज होगा ऑनलाइन उद्घाटन

मनोहरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) अनिल कुमार मिश्रा मंगलवार को मनोहरपुर रेलवे क्षेत्र में एक करोड़ रुपये की लागत से बने आरपीएफ बैरक का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर रेलवे प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जानकारी के अनुसार, इस बैरक में कुल सात कमरे बनाए गए हैं, जिनमें लगभग 40 आरपीएफ कर्मियों के रहने की व्यवस्था होगी। बैरक के पीछे की ओर किचन और डाइनिंग रूम का भी निर्माण किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय लोग और रेलवे के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
हालांकि, बैरक के दो कमरों के बीम और दीवारों में दरारें देखी गई हैं। इस संबंध में आईओडब्ल्यू धर्मवीर कुमार ने बताया कि भवन तीन हिस्सों में बनाया गया है और ज्वाइंट पिलर में 25 मिलीमीटर का एक्सपेंशन ज्वाइंट छोड़ा गया है, इसी कारण दरारें दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बताया कि इन दरारों को कमरों और बरामदे में स्टील शीट से कवर किया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा बैरक की चारदीवारी में भी कई स्थानों पर दरारें पाई गई हैं, खासकर पिछले हिस्से में। आईओडब्ल्यू ने बताया कि चारदीवारी का निर्माण गतिशक्ति विभाग द्वारा कराया गया है, इसलिए इस पर वे कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।
बहरहाल, नए बैरक के बन जाने से आरपीएफ कर्मियों की आवास समस्या काफी हद तक समाप्त होने की उम्मीद है।

Book your slot today : +91 7250214782


उल्लेखनीय है कि इससे पहले थाना चौक के पास आरपीएफ बैरक था, लेकिन अमृत भारत योजना के तहत वहां नए और आधुनिक भवन का निर्माण चल रहा है, जो दो साल बाद भी अब तक पूरा नहीं हो पाया है। वहीं मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो पर लिफ्ट निर्माण का कार्य भी धीमी गति से चल रहा है।

आनंदपुर में सड़क निर्माण कार्य में लगे हाईवा को अपराधियों ने जलाया

आनंदपुर में सड़क निर्माण कार्य में लगे हाईवा को अपराधियों ने जलाया

आनंदपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोबोकेरा गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे एक हाईवा वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर थाना प्रभारी प्रिंस झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार भालडुंगी चौक से साड़ीबा तक लगभग 22 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य रांची स्थित वैष्णवी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है, जिसमें उक्त हाईवा लगाया गया था।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस ने आशंका जताई है कि इस घटना के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है।

Book your slot today : +91 7250214782
जमशेदपुर में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

जमशेदपुर में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

जमशेदपुर : आगामी 26 फरवरी को भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

निरीक्षण के दौरान माननीया राष्ट्रपति के परिभ्रमण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल का लेआउट प्लान, यातायात एवं वैकल्पिक रूट, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, साफ-सफाई तथा भवन संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च स्तर की होगी, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से निर्वहन सुनिश्चित करें।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

चक्रधरपुर : डॉ. विजय सिंह गागराई ने जारी किया घोषणा पत्र, विकास और जनसुविधाओं पर जोर

चक्रधरपुर : डॉ. विजय सिंह गागराई ने जारी किया घोषणा पत्र, विकास और जनसुविधाओं पर जोर

चक्रधरपुर : भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. विजय सिंह गागराई ने सालुजा कॉम्पलेक्स स्थित अपने चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के बाद अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

डॉ. गागराई ने बताया कि उनके घोषणा पत्र में शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और रोजगार को प्राथमिकता दी गई है। इसमें नि:शुल्क कोचिंग सेंटर की स्थापना, छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल, आधुनिक लाइब्रेरी निर्माण, कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने तथा बंद पड़े वोकेशनल कोर्स दोबारा शुरू करने का वादा किया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

घोषणा पत्र में शहर की बुनियादी समस्याओं के समाधान पर भी जोर दिया गया है। इसमें कुदलीबाड़ी श्मशान घाट का सुव्यवस्थीकरण, डंपिंग यार्ड की समस्या का स्थायी समाधान, वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना, जल जमाव से निजात तथा नगर परिषद क्षेत्र में स्किल सेंटर की स्थापना शामिल है, जहां महिलाओं और युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके अलावा रानी तालाब के सौंदर्यीकरण, नगर परिषद के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के बकाया भुगतान, नगर पालिका के शौचालयों की मरम्मत, मारवाड़ी मैदान को राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के रूप में विकसित करने और नदी की नियमित सफाई का भी वादा किया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

डॉ. गागराई ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार, रेलवे से जुड़ी समस्याओं के समाधान, भयमुक्त शहर निर्माण, सड़कों के सुधार, हर चौराहे पर स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे, अलग फायर ब्रिगेड यूनिट, बेहतर पार्किंग व्यवस्था, सुव्यवस्थित बस स्टैंड व ई-रिक्शा स्टैंड, सड़क जाम से राहत और नए फ्लाईओवर के निर्माण की भी बात कही।
घोषणा पत्र में वार्डों में सामुदायिक भवन, आधुनिक पार्क और ओपन जिम, गुदड़ी बाजार में सब्जी विक्रेताओं के लिए शेड, स्ट्रीट वेंडरों की व्यवस्था, अवैध वसूली पर रोक तथा जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र एवं वृद्धा-विधवा पेंशन को सुलभ बनाने जैसे बिंदु भी शामिल हैं।
प्रेस वार्ता में डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे चक्रधरपुर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

चक्रधरपुर के गुडासाई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2500 किलो जावा महुआ नष्ट

चक्रधरपुर के गुडासाई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2500 किलो जावा महुआ नष्ट

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुडासाई में सोमवार को अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान के तहत उत्पाद विभाग के सहयोग से करीब 2500 किलो जावा महुआ को जब्त कर नष्ट किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Book your slot today : +91 7250214782
सरायकेला नगर पंचायत चुनाव-2026: जनसंपर्क तेज, 23 फरवरी को मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों का भविष्य

सरायकेला नगर पंचायत चुनाव-2026: जनसंपर्क तेज, 23 फरवरी को मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों का भविष्य

सरायकेला खरसावाँ : सरायकेला जिला मुख्यालय इन दिनों पूरी तरह चुनावी माहौल में रंगा हुआ है। नगर पंचायत चुनाव–2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त के निर्देशन में विभिन्न कोषांग सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

दूसरी ओर अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 11 वार्ड और 13 मतदान केंद्र हैं। यहां कुल 10,762 मतदाता हैं, जिनमें 5,410 पुरुष और 5,352 महिलाएं शामिल हैं। ये मतदाता आगामी 23 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग कर उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का फैसला करेंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए कुल सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े हैं, जबकि कुछ निर्दलीय उम्मीदवार हैं। सभी उम्मीदवार अपने-अपने स्तर से मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं मतदाता भी सभी प्रत्याशियों की बातों को सुन और परख रहे हैं। मतदाताओं की वास्तविक राय मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
उल्लेखनीय है कि सरायकेला नगरपालिका कार्यालय की स्थापना आजादी से पूर्व वर्ष 1898 में तत्कालीन सरायकेला महाराजा द्वारा क्षेत्र की स्वच्छता और व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई थी। समय के साथ क्षेत्र और जनसंख्या में वृद्धि हुई और वर्तमान में नगर पंचायत सरायकेला में 11 वार्ड हो गए हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

हालांकि आज भी नगर पंचायत क्षेत्र के लोग कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। नियमित साफ-सफाई, शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति तथा मच्छरों का दिन-रात बढ़ता प्रकोप यहां की प्रमुख समस्याएं बनी हुई हैं। मतदाता भले ही फिलहाल चुप्पी साधे हुए हों, लेकिन वे सोच-समझकर ही अपने प्रतिनिधि का चयन करेंगे।