Blog

कुचाई के मरांगहातु गांव में वार्षिक ग्राम पूजा संपन्न

कुचाई के मरांगहातु गांव में वार्षिक ग्राम पूजा संपन्न

कुचाई : कुचाई प्रखंड के मरांगहातु गांव में रविवार को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ वार्षिक ग्राम पूजा का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने गांव की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए विधि-विधान से नौ प्रमुख स्थलों पर पूजा-अर्चना की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

ग्राम परंपरा के अनुसार देशाउली, बा जायार, जिलुदीरी, हतू उतर, जदुरपाड़िया, रगड़, हतु डाइन, पुंडीदिरी और बंदा स्थल पर सामूहिक रूप से पूजा संपन्न हुई। विभिन्न स्थलों पर निर्धारित ग्रामीणों ने विधिवत पूजा कराई।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्राम सभा सचिव सत्येंद्र कुम्हार ने बताया कि यह वार्षिक ग्राम पूजा गांव की पारंपरिक आस्था और एकता का प्रतीक है। ग्रामीणों ने अच्छी फसल, गांव की उन्नति और आपसी भाईचारे की कामना की।

Book your slot today : +91 7250214782

पूजा को लेकर पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। इस अवसर पर ग्राम सभा अध्यक्ष वीरेंद्र सोय, उपाध्यक्ष लबु राम सोय सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे और आयोजन में सहयोग किया।

पश्चिमी सिंहभूम: 23 फरवरी को 87 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान, सभी केंद्रों पर रहेगी CCTV निगरानी

पश्चिमी सिंहभूम: 23 फरवरी को 87 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान, सभी केंद्रों पर रहेगी CCTV निगरानी

चाईबासा : नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को लेकर पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री चंदन कुमार ने चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज परिसर में डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया और मतदान दलों को संबोधित किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

चाईबासा नगर परिषद के 38 और चक्रधरपुर नगर परिषद के 49, कुल 87 मतदान केंद्रों के लिए गठित मतदान दलों, 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 8 सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने बताया कि 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों पर CCTV की निगरानी रहेगी। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

कुल 87 मतदान दलों में 435 कर्मी शामिल हैं, जिनमें 87 पीठासीन पदाधिकारी और प्रत्येक केंद्र पर पी1, पी2, पी3 और पी4 नियुक्त किए गए हैं।

चक्रधरपुर के लिए 136 और चाईबासा के लिए 108 मतपेटियां उपलब्ध कराई गई हैं। सुरक्षा के लिए 1250 पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा चुनाव कार्य के लिए 40 वाहन लगाए गए हैं।

मतपत्र में अध्यक्ष पद के लिए हल्का गुलाबी और वार्ड पार्षद पद के लिए सफेद रंग का मतपत्र रहेगा।

चुनाव संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन एवं नियंत्रण कक्ष 23 फरवरी तक मोबाइल नंबर 9835220231 पर संचालित रहेगा।

डिस्पैच सेंटर पर चाईबासा के सामान्य प्रेक्षक श्री एजाज़ अनवर और चक्रधरपुर के सामान्य प्रेक्षक श्री उत्तम प्रसाद की उपस्थिति में सभी प्रक्रियाएं पूरी की गईं।

जमशेदपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा

जमशेदपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा

जमशेदपुर : जमशेदपुर में राष्ट्रपति Droupadi Murmu के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। राष्ट्रपति के आगमन को जिले के लिए गौरव का अवसर बताते हुए सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि दौरे के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और ब्लू बुक के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

राष्ट्रपति के कारकेड के आवागमन के दौरान आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए प्रभावी वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान और रूट चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस को पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा गया है।

इसके अलावा शहर में साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और प्रमुख सड़कों की मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल, मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को भी कहा गया है।

प्रशासन ने सभी विभागों को पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है, ताकि राष्ट्रपति का दौरा सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

होली पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए आनंद विहार–खुर्दा रोड के बीच स्पेशल ट्रेन

होली पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए आनंद विहार–खुर्दा रोड के बीच स्पेशल ट्रेन

चक्रधरपुर : होली के त्योहार में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर मार्ग से आनंद विहार टर्मिनल और खुर्दा रोड के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

ट्रेन संख्या 04066 आनंद विहार टर्मिनल–खुर्दा रोड होली स्पेशल 27 फरवरी से 3 मार्च तक प्रतिदिन आनंद विहार टर्मिनल से रात 12:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, पुरुलिया, टाटानगर, हिजली, भद्रक, जाजपुर-केन्द्रपाड़ा रोड, कटक और भुवनेश्वर होते हुए दोपहर 12:30 बजे खुर्दा रोड जंक्शन पहुंचेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

वहीं, ट्रेन संख्या 04065 खुर्दा रोड–आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल 1 मार्च से 5 मार्च तक प्रतिदिन खुर्दा रोड से दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर-केन्द्रपाड़ा रोड, भद्रक, हिजली, टाटानगर, पुरुलिया, गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए सुबह 8:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

इन ट्रेनों का ठहराव गाजियाबाद, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन, अनुराग नारायण रोड, पहाड़पुर, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, गोमो, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, बराभूम, चांडिल, टाटानगर जंक्शन, घाटशिला और बालेश्वर स्टेशनों पर भी होगा।

होली स्पेशल ट्रेन में 2 सेकेंड एसी, 2 थर्ड एसी, 10 स्लीपर कोच, 5 साधारण कोच और 2 सेकेंड क्लास सह लगेज वैन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इस विशेष ट्रेन के परिचालन से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के यात्रियों को होली के अवसर पर अपने घर जाने में काफी सुविधा मिलेगी।

मनोहरपुर: कोलपोटका गांव में जंगली हाथियों का उत्पात, दो घर क्षतिग्रस्त

मनोहरपुर: कोलपोटका गांव में जंगली हाथियों का उत्पात, दो घर क्षतिग्रस्त

मनोहरपुर : पोड़ाहाट वन प्रमंडल के आनंदपुर रेंज अंतर्गत मनोहरपुर प्रखंड के कोलपोटका गांव के बाबू टोला और बीच टोला में शनिवार रात करीब डेढ़ दर्जन जंगली हाथियों ने घंटों डेरा डाले रखा। इस दौरान हाथियों ने दो घरों को भारी नुकसान पहुंचाया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जानकारी के अनुसार, हाथियों ने धनेश्वर महतो और लोदरो मुंडा के घरों को तोड़ दिया। घटना के समय धनेश्वर महतो के घर पर कोई मौजूद नहीं था, जबकि लोदरो मुंडा के घर में लोग थे। हाथियों के हमले के बाद परिवार के सदस्य जान बचाकर भागने में सफल रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

हाथियों ने धनेश्वर महतो के दो खेतों में लगी चने की फसल और खेत में लगे सोलर प्लेटों को भी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों के मुताबिक, हाथी रात करीब 8 बजे से लेकर रविवार तड़के तक गांव में रहे और सुबह होने से पहले पास के जंगल की ओर चले गए।

Book your slot today : +91 7250214782

बताया जा रहा है कि ओड़िशा की ओर से वन विभाग द्वारा खदेड़े जाने के बाद हाथियों का झुंड झारखंड-ओड़िशा सीमा स्थित इस गांव में पहुंच गया। झुंड में करीब 10 हाथी के बच्चे भी शामिल हैं।

ग्रामीणों को आशंका है कि हाथी रविवार रात फिर से कोलपोटका और आसपास के गांवों में आ सकते हैं। इस संबंध में पोड़ाहाट वन प्रमंडल के डीएफओ नीतीश कुमार ने बताया कि विभाग की टीम रात में गांव के आसपास मौजूद थी और हाथियों को सुरक्षित स्थान की ओर भेजने का प्रयास किया जा रहा है।

सरायकेला-खरसावां: चुनाव ड्यूटी से पहले पुलिस कर्मियों को एसपी की ब्रीफिंग

सरायकेला-खरसावां: चुनाव ड्यूटी से पहले पुलिस कर्मियों को एसपी की ब्रीफिंग

सरायकेला खरसावां : सरायकेला खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को मतदान से पहले ब्रीफिंग दी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

उन्होंने निर्देश दिया कि चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जाए। पुलिसकर्मियों को संयम और अनुशासन बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा गया।

Book your slot today : +91 7250214782

एसपी ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने, अफवाहों पर नजर रखने और असामाजिक तत्वों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में वरीय अधिकारियों और नियंत्रण कक्ष को तुरंत सूचना देने को कहा गया।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा मतदान केंद्रों की सुरक्षा, मतदाताओं की भीड़ नियंत्रण, नियमित पेट्रोलिंग, सड़कों पर जाम नहीं लगने देने तथा हर स्थिति में शांत और अनुशासित रहकर कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

सरायकेला-खरसावां: कोलाबाडिया गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

सरायकेला-खरसावां: कोलाबाडिया गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कोलाबाडिया गांव में उत्कल सम्मेलनी राजनगर प्रखंड समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड समिति अध्यक्ष अजीत कुमार राउत ने की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम में सम्मेलनी के जिला परिदर्शक सुशील षाड़ंगी, विनोद राउत, घासीराम महतो, परेश महतो तथा उड़िया भाषा की शिक्षिका मेनका राउत उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर उड़िया भाषा के छात्र-छात्राओं के बीच ‘मधुबनवध’ पुस्तक और कलम वितरित किए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला परिदर्शक ने कहा कि भाषा मानव जीवन का आधार है। भाषा के माध्यम से ही विचारों का आदान-प्रदान होता है और हमारी संस्कृति व संस्कार मातृभाषा से जुड़े होते हैं। उन्होंने मातृभाषा के सम्मान और संरक्षण पर जोर दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार राउत ने कहा कि भाषा समाज को एक सूत्र में बांधने वाली मजबूत डोर है। हर वर्ष 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाकर भाषाई विविधता और एकता का संदेश दिया जाता है।

अन्य वक्ताओं ने भी मातृभाषा दिवस की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए।

सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट: सीआरपीएफ की 209 कोबरा बटालियन के दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर

सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट: सीआरपीएफ की 209 कोबरा बटालियन के दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर

कोल्हान : पश्चिमी सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल में शनिवार को आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ की 209 कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। विस्फोट नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में हुआ।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जानकारी के अनुसार, छोटा नागरा थाना क्षेत्र के चडरी डेरा गांव के पास पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवान आईईडी की चपेट में आ गए। विस्फोट में हेड कांस्टेबल/जीडी दिनेश राउत और हेड कांस्टेबल/जीडी बलजिंदर घायल हुए। दोनों जवानों की जांघ (थाई) में स्प्लिंटर लगने से चोट आई है। इनमें से एक जवान की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा बल अभियान पर निकले थे, तभी यह विस्फोट हुआ। घायल जवानों को तुरंत जंगल से निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके बाद दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची के अस्पताल भेजा गया। घटना का सटीक स्थान 22°11’00.84″ उत्तर अक्षांश और 85°10’24.64″ पूर्व देशांतर बताया गया है।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सारंडा क्षेत्र में भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ जिला पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त अभियान लगातार जारी है।

जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में जाने से बचें। यदि जाना आवश्यक हो तो सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सुरक्षा बलों ने कहा है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

चक्रधरपुर में नगर पालिका चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च

चक्रधरपुर में नगर पालिका चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में नगर पालिका चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार शाम थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च प्रशासन और पुलिस की संयुक्त पहल थी, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत रखना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा देना है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

फ्लैग मार्च थाना से शुरू होकर शहर के विभिन्न मोहल्लों, मुख्य बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा और फिर वापस थाना पहुंचा। इस दौरान पुलिस बल ने गश्त कर लोगों को शांति बनाए रखने का संदेश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

मार्च में एसडीओ, कार्यपालक दंडाधिकारी, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें और क्षेत्र में शांति बनाए रखें। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की सलाह दी गई है।

नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

चाईबासा में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 7 दुकानों के पास नहीं मिला लाइसेंस

चाईबासा में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 7 दुकानों के पास नहीं मिला लाइसेंस

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री धनेश्वर हेम्ब्रम ने चाईबासा शहर के पोस्ट ऑफिस चौक और सदर बाजार क्षेत्र में रेस्टोरेंट तथा ठेला-खोमचा सहित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जांच के दौरान 7 दुकानों में फूड लाइसेंस या पंजीकरण नहीं पाया गया। संबंधित दुकानदारों को निर्धारित समय के भीतर लाइसेंस या पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के क्रम में छेना का खाद्य नमूना भी संग्रहित किया गया। अमित पोद्दार और शिवा महतो के प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंग पाए जाने पर सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया और दोनों को सख्त चेतावनी दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा घुगनी, आलू चोखा, इमली की चटनी, टमाटर की चटनी, आलू मसाला और जलेबी सहित अन्य खाद्य सामग्री की ऑन-द-स्पॉट जांच की गई। अधिकारियों ने दुकानों में स्वच्छता, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण, साफ पानी के उपयोग और कर्मचारियों द्वारा एप्रन, ग्लव्स तथा हेडगियर पहनने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।