Blog

चाईबासा में गौ तस्करी का प्रयास विफल, 9 गौवंश सुरक्षित बरामद

चाईबासा में गौ तस्करी का प्रयास विफल, 9 गौवंश सुरक्षित बरामद

चाईबासा : मोची साईं क्षेत्र में 7 फरवरी 2026 की देर रात करीब 11 बजे गौ तस्करी के एक प्रयास को विफल करते हुए 9 गौवंश को सुरक्षित बरामद किया गया। यह कार्रवाई बजरंग दल, गौ रक्षा दल एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त पहल से की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मामले की जानकारी तत्काल स्थानीय थाना प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन के साथ संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और गौवंश को सुरक्षित कब्जे में लिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

मौके से दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिन्होंने अपना नाम नारायण सुंडी एवं शेरो सिटी बताया। दोनों ग्राम सनको साईं के निवासी बताए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि गौवंश को जगन्नाथपुर के कुचेरा गांव से चाईबासा कसाई बस्ती की ओर ले जाया जा रहा था। उनके साथ दो भैंसें भी होने की जानकारी सामने आई है।

Book your slot today : +91 7250214782

फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई प्रक्रिया में है।
इस दौरान बजरंग दल एवं गौ रक्षा दल के कई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। संगठन की ओर से प्रशासन से गौ तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने हेतु कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
इस अभियान में समीर पॉल (जिला अध्यक्ष, गौ रक्षक बजरंग दल), दुवारिका शर्मा (भाजपा युवा नेता), संजय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर कांग्रेस ने दो नेताओं को किया निलंबित

पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर कांग्रेस ने दो नेताओं को किया निलंबित

चाईबासा : नगर परिषद चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने पर कांग्रेस ने सख्त कार्रवाई की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने चाईबासा के मोहम्मद सलीम और चक्रधरपुर के विजय सिंह सुम्बरूई को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जारी आदेश में जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोनों नेताओं द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ना पार्टी अनुशासन का उल्लंघन है। संगठनात्मक हितों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

निलंबन अवधि के दौरान दोनों नेता पार्टी की किसी भी गतिविधि या कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

आरएसपी की पहल: कोपसिंगा में प्रखंड स्तरीय ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, सारूबहाल की टीम बनी विजेता

आरएसपी की पहल: कोपसिंगा में प्रखंड स्तरीय ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, सारूबहाल की टीम बनी विजेता

राउरकेला : राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की ओर से बिसरा प्रखंड के जराईकेला स्थित कोपसिंगा गांव में प्रखंड स्तरीय संवर्धन ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में कार्यपालक निदेशक (खान विकास-सीएमएलओ) बीके गिरि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं एवं सीएसआर) टीजी कानेकर भी मौजूद रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सारूबहाल की केटी ब्रदर्स और बंडामुंडा आरएस कॉलोनी के बीच खेला गया, जिसमें सारूबहाल की टीम ने जीत हासिल की। बीके गिरि ने विजेता टीम को बधाई दी और सभी प्रतिभागी टीमों की खेल भावना व उत्साह की सराहना की। उन्होंने ग्रामीण युवाओं में टीमवर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में फुटबॉल की भूमिका पर प्रकाश डाला।

Book your slot today : +91 7250214782


अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 10,000 रुपये नकद और उपविजेता टीम को ट्रॉफी सहित 8,000 रुपये नकद प्रदान किए। जाराटोली की एमवाईसी टीम तीसरे तथा सारूबहाल नुआटोली की टीम चौथे स्थान पर रही, जिन्हें क्रमशः 6,000 और 4,000 रुपये की नकद राशि दी गई।
टूर्नामेंट का आयोजन आरएसपी के संरक्षण में वीणापाणि, मीनू और खुशबू स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम को देखने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी उपस्थित हुए। मौके पर जराईकेला पंचायत के सरपंच सुरेश उरांव, समिति सदस्य सोमनाथ राहा सहित सीएसआर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीतिक बैठक, दीपक प्रकाश रहे मौजूद

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीतिक बैठक, दीपक प्रकाश रहे मौजूद

चक्रधरपुर : दिलीप साव स्मृति भवन स्थित मोदी आहार कार्यालय में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में संगठन की चुनावी तैयारियों, आगामी कार्यक्रमों और जमीनी स्तर पर कार्य को तेज करने पर चर्चा की गई। इस दौरान दीपक प्रकाश ने बताया कि 23 फरवरी को चक्रधरपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव प्रस्तावित है, जिसमें भाजपा ने समर्थित उम्मीदवार के रूप में विजय सिंह गागराई को मैदान में उतारा है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में चक्रधरपुर जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक पासवान, महामंत्री तीरथ जामुदा, पार्टी समर्थित उम्मीदवार विजय सिंह गागराई, मालती गिलुआ, वरिष्ठ नेता सुरेश साव, अनूप दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
खरसावां: मां आकर्षणी पीठ के पास दिनदहाड़े जंगली हाथी, श्रद्धालुओं में दहशत

खरसावां: मां आकर्षणी पीठ के पास दिनदहाड़े जंगली हाथी, श्रद्धालुओं में दहशत

सरायकेलाखरसावां : खरसावां स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां आकर्षणी पीठ के पास शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 12 बजे एक दंतैल जंगली हाथी अचानक क्षेत्र में पहुंच गया। हाथी आकर्षणी पहाड़ी से नीचे उतरकर मैदान में आ गया और पूजा कर रहे श्रद्धालुओं से लगभग 60–70 फीट की दूरी तक पहुंच गया, जिससे मौके पर भय का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी कभी खरसावां–उकरी मुख्य सड़क पर तो कभी पहाड़ी के पास झाड़ियों और खेतों के बीच घूमता रहा। दोपहर से शाम तक वह क्षेत्र में इधर-उधर विचरण करता रहा। देर शाम होते ही हाथी पहाड़ी के पास जंगल की ओर लौट गया।
हाथी के आने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आकर्षणी पीठ के पास बने वाच टावर से हाथी की निगरानी की गई। हालांकि, हाथी के यहां पहुंचने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हाथी पश्चिमी सिंहभूम या चांडिल क्षेत्र से भटककर यहां पहुंचा होगा।
शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां आकर्षणी के दर्शन के लिए पहुंचे थे। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु यहां आते हैं, जबकि रविवार को भीड़ और बढ़ जाती है। ऐसे में जंगली हाथी की मौजूदगी से श्रद्धालु दहशत में हैं।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर भेजा जाए, ताकि श्रद्धालु बिना भय के पूजा-अर्चना कर सकें।

नगरपालिका चुनाव–2026: सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह, प्रचार तेज

नगरपालिका चुनाव–2026: सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह, प्रचार तेज

सरायकेला : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

मीडिया कोषांग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के कुल सात प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

जलेश कवि – एयर कंडीशनर
प्रताप आदित्य सिंहदेव – छड़ी
प्रदीप कुमार आचार्य – चूड़ियां
मनोज कुमार चौधरी – बैटरी टॉर्च
सनंद कुमार आचार्य – बेंच
सनातन मुंडा – बिस्कुट 
सुमित कुमार चौधरी – बक्सा

Book your slot today : +91 7250214782

चुनाव चिह्न मिलने के साथ ही सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

सरायकेला में झामुमो ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का जन्मदिन

सरायकेला में झामुमो ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का जन्मदिन

सरायकेला : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर सरायकेला में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नगर कमेटी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने 10 पाउंड का केक काटकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पार्टी की फायर लेडी कल्पना सोरेन मुर्मू का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया।

Book your slot today : +91 7250214782


कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह नगर पंचायत अध्यक्ष पद के पार्टी समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भोला महंती, नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य सहित सौरभ साहू, उमेश भोल, अभिनाश कबी, तपन कामिला, गौतम नायक, सुमित रथ, छोटू साव, आशीष महापात्र, अनिरुद्ध प्रामाणिक, शिवा नायक, गौरांग दास, अमित सरंगी, बापि सरंगी, अजय गोप, पिंकू महापात्रा, राजा अंसारी, देवा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
सरायकेला नगर पंचायत चुनाव: वार्ड 9 से रूपेश बारीक को ब्लैक बोर्ड छाप चुनाव चिन्ह आवंटित

सरायकेला नगर पंचायत चुनाव: वार्ड 9 से रूपेश बारीक को ब्लैक बोर्ड छाप चुनाव चिन्ह आवंटित

सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में चुनावी माहौल तेज हो गया है। वार्ड संख्या 9 से पार्षद पद के प्रत्याशी रूपेश बारीक (रुपु) को निर्वाचन विभाग की ओर से ब्लैक बोर्ड छाप चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। बैलेट पेपर में उनका चुनाव चिन्ह क्रमांक 6 पर रहेगा।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747



चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। अब वे चुनाव चिन्ह के साथ जनसंपर्क अभियान को और तेज करेंगे। स्थानीय मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782



उल्लेखनीय है कि सरायकेला नगर पंचायत चुनाव के लिए सभी वार्डों के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं, जिसके बाद चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है।

Book your slot today : +91 7250214782

मनोज मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी: दुग्धा में सांसद जोबा माझी ने किया सेमीफाइनल का उद्घाटन, दुर्गा इंटर फाइनल में

मनोज मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी: दुग्धा में सांसद जोबा माझी ने किया सेमीफाइनल का उद्घाटन, दुर्गा इंटर फाइनल में

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुग्धा में आयोजित दो दिवसीय मनोज मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी में शनिवार को सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुईं। उन्होंने स्वर्गीय मनोज प्रधान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजक एमबीएस के सदस्यों ने सांसद का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

सांसद जोबा माझी ने सेमीफाइनल मैच शुरू होने से पहले दुर्गा इंटर और बजरंग वारियर्स टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस किया। सेमीफाइनल मुकाबले में दुर्गा इंटर की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

Book your slot today : +91 7250214782

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को आयोजित होगा। इस अवसर पर समाजसेवी कालीपद सोरेन सहित आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782
फोकस पर्सोना स्कूल में साइबर क्राइम अवेयरनेस कार्यक्रम, छात्र-अभिभावक हुए जागरूक

फोकस पर्सोना स्कूल में साइबर क्राइम अवेयरनेस कार्यक्रम, छात्र-अभिभावक हुए जागरूक

चक्रधरपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को हथिया स्थित फोकस पर्सोना स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में साइबर क्राइम अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रबिन्द्र गिलुवा की पहल पर ipil Innovation के बैनर तले संपन्न हुआ।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति कुमारी ने साइबर विशेषज्ञों का परिचय कराते हुए डिजिटल सुरक्षा की वर्तमान समय में बढ़ती आवश्यकता पर प्रकाश डाला। पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक श्री प्रफुल कुमार पाठक एवं प्रधानाचार्या की देखरेख में किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782


कार्यक्रम में तीन साइबर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। रबिन्द्र गिलुवा (संस्थापक, डोनेट ब्लड) ने तकनीक के सुरक्षित उपयोग पर जोर दिया। निर्मल सिंकू (साइबर एक्सपर्ट, जगरनाथपुर) ने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल से संबंधित सावधानियों की जानकारी दी। वहीं, कृष्णा दिग्गी (संस्थापक, ipil Innovation) ने फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों के प्रकार और उनसे बचाव के कानूनी व तकनीकी उपाय बताए।
कार्यक्रम संवादात्मक रहा, जिसमें छात्रों और अभिभावकों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने सभी प्रश्नों के सरल और व्यावहारिक उत्तर दिए।

Book your slot today : +91 7250214782


विद्यालय के निदेशक श्री प्रफुल कुमार पाठक ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में डिजिटल सुरक्षा की जानकारी शिक्षा का अहम हिस्सा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कर्मचारी और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सुरक्षित डिजिटल समाज के निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।