चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में रविवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision-SIR 2026) के सफल क्रियान्वयन एवं व्यापक जनजागरूकता को लेकर जिले के डिजिटल क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक आयोजित की गई।

Contact no :- +91 9241456784
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि Special Intensive Revision (SIR-2026) लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक सशक्त, पारदर्शी और समावेशी बनाने की महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने डिजिटल क्रिएटर्स एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से अपील की कि वे सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित सही, प्रमाणिक एवं तथ्यात्मक जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र मतदाता इस अभियान से जुड़ सकें।

बैठक के दौरान SIR-2026 की प्रक्रिया, उद्देश्य, समय-सीमा तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन से संबंधित आवश्यक जानकारियों को विस्तारपूर्वक साझा किया गया। साथ ही डिजिटल माध्यमों के जरिए मतदाता जागरूकता अभियान को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिले के डिजिटल क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से सक्रिय सहभागिता निभाने तथा निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बैठक के अंत में उपायुक्त ने “नशा मुक्त पश्चिम सिंहभूम” अभियान से संबंधित टी-शर्ट का लोकार्पण किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मादक एवं नशीले पदार्थों से पश्चिम सिंहभूम को मुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता फैलाने और अभियान में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प भी लिया।


