खरसावां : खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने गुरुवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने खरसावां–कुचाई–दलभंगा मार्ग की राइडिंग क्वालिटी सुधारने के लिए योजना को स्वीकृति देने का आग्रह किया। विधायक ने बताया कि 21 करोड़ रुपये की प्राक्कलित लागत वाली यह योजना विभाग में विचाराधीन है। उनके अनुसार, सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। बैठक में विधायक ने अन्य सड़कों के जीर्णोद्धार की मांग भी रखी और क्षेत्र की समस्याओं की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया।
खरसावां विधायक ने मुख्यमंत्री से सड़क सुधार योजना पर की मुलाकात
You May Also Like
-
रांची: युवाओं के मुद्दों को लेकर 30 जुलाई को लोकभवन मार्च करेगा युवा आजसू और आजसू छात्र संघ
maskal.news13 hours agoरांची | झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, छात्रवृत्ति वितरण में देरी और राज्य की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त समस्याओं के विरोध में युवा आजसू एवं अखिल झारखंड छात... -
संदिग्ध सड़क हादसे के बाद रेलकर्मी की स्कूटी, ₹25 हजार नकद और सामान गायब, लूटपाट की आशंका
maskal.news13 hours agoचक्रधरपुर | चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर कियाआड़पता गांव के समीप एक संदिग्ध सड़क दुर्घटना में चक्रधरपुर रेल मंडल के कर्मचारी कृष्ण कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना... -
सेल कर्मी की सड़क हादसे में मौत का खुलासा, हिट एंड रन मामले में आरोपी गिरफ्तार
maskal.news14 hours agoचाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले की किरीबुरू थाना पुलिस ने मेघाहातुबुरु स्थित सेल कर्मी सचिन करण की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी अजंता कंड... -
शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर चाईबासा में होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण, तैयारियों को लेकर झामुमो की विशेष बैठक
maskal.news1 day agoचाईबासा | झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की विशेष बैठक सोमवार को डोबरोसाई स्थित सनसाइन रेस्टोरेंट के सभागार में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता म...

