ईचागढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

सरायकेला-खरसावां | उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय, ईचागढ़ का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन, समाज कल्याण, कृषि, पशुपालन, जेएसएलपीएस समेत कई विभागीय कार्यालयों का जायजा लिया तथा कार्यालय संचालन, उपस्थिति पंजी, अभिलेखों एवं विभिन्न पंजीयों के संधारण की जांच की।

Contact no :- +91 9241456784

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का पारदर्शी, जवाबदेह एवं जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं और आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यालय आने वाले नागरिकों के साथ संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मीडिया और सामाजिक संगठनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

उन्होंने सर्वेक्षण एवं जनगणना कार्यों में लगे कर्मियों को पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी। साथ ही कार्यालयों में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड परिसर स्थित निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने पर बल दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने कार्यालय परिसर एवं शौचालयों की नियमित साफ-सफाई और समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण में सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान, समयबद्ध सेवा प्रदायगी तथा योजनाओं की जमीनी प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि जिले के विकास एवं जनकल्याणकारी लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा, अंचल अधिकारी दीपक प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By maskal.news

You May Also Like