कोलचोकरा पंचायत को घोषित किया गया बाल श्रम मुक्त क्षेत्र, जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर प्रखंड की कोलचोकरा पंचायत को बुधवार, 10 जून 2026 को औपचारिक रूप से बाल श्रम मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया। इस अवसर पर पंचायत सभागार परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों, वार्ड सदस्यों, महिला समूहों, युवाओं, बच्चों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा बाल अधिकार सुरक्षा मंच के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अरविंद तिग्गा ने की। आयोजन बाल अधिकार सुरक्षा मंच के सहयोग से संपन्न हुआ।

Contact no :- +91 9798542970

इस दौरान बताया गया कि एस्पायर सामाजिक संस्था और बाल अधिकार सुरक्षा मंच पिछले चार वर्षों से पंचायत में बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। इसी प्रयास का परिणाम है कि कोलचोकरा पंचायत को बाल श्रम मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि बाल अधिकार सुरक्षा मंच और एस्पायर संस्था द्वारा बच्चों के हित में किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने बताया कि एक माह पूर्व चक्रधरपुर प्रखंड के केंदो पंचायत को भी बाल श्रम मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया था और अब कोलचोकरा पंचायत इस दिशा में दूसरा पंचायत बन गया है। इसके अलावा नगर क्षेत्र के तीन वार्डों को भी बाल श्रम मुक्त क्षेत्र घोषित किया जा चुका है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पूरे चक्रधरपुर प्रखंड को बाल श्रम मुक्त क्षेत्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में यदि किसी प्रकार के आर्थिक या अन्य सहयोग की आवश्यकता होगी तो वे हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में बाल अधिकार सुरक्षा मंच के अध्यक्ष विजय समड, मुखिया अरविंद तिग्गा, चंदना प्रमाणिक, झूमा प्रधान, समिता महापात्र सहित संस्था के कार्यकर्ता सरोज, प्रदीप, अनिल, राजेश, चकन, मूचिया, महेंद्र, बरखा, पार्वती, झरना, धर्मेंद्र, बैस्नवी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

By maskal.news

You May Also Like