रांची | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर समीर उरांव ने नितिन नवीन को पुष्पगुच्छ एवं पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने संगठन के विस्तार, जनसेवा और राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।

समीर उरांव ने कहा कि नितिन नवीन का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक दृष्टिकोण भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उनके मार्गदर्शन में पार्टी नई ऊर्जा के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा के संकल्प को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा जनसेवा के कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी।

इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत करते हुए संगठन को सशक्त बनाने तथा राष्ट्रहित के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


