रांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो-कांग्रेस के बीच बढ़ी हलचल, आज हेमंत सोरेन और के. राजू की अहम बैठक

रांची | झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू के बीच एक अहम बैठक प्रस्तावित है। राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर जारी खींचतान के बीच इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Contact no :- +91 9241456784

कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा की एक सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित झामुमो की बैठक में दोनों सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार उतारने के मुद्दे पर व्यापक चर्चा हुई।

Contact no :- +91 9798542970

त्रों के अनुसार, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, हफीजुल हसन, दीपक बिरुआ और योगेंद्र प्रसाद समेत कई विधायकों एवं सांसदों ने मुख्यमंत्री को दोनों सीटों पर झामुमो के उम्मीदवार उतारने की सलाह दी। बैठक में उम्मीदवारों के चयन का अधिकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंप दिया गया है।
इस बीच झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कांग्रेस द्वारा एकतरफा उम्मीदवार घोषित किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस कदम से झामुमो की भावनाओं को ठेस पहुंची है। अब सभी की नजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस प्रभारी के. राजू के बीच होने वाली बैठक पर टिकी है, जिससे गठबंधन की आगे की रणनीति स्पष्ट हो सकेगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

खाई पाटने की कोशिश में दोनों दल
शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस के बीच उत्पन्न मतभेदों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि यदि कांग्रेस के किसी कदम से झामुमो की भावनाएं आहत हुई हैं, तो इसके लिए वे क्षमाप्रार्थी हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

कांग्रेस के भीतर भी उम्मीदवार चयन को लेकर असहमति
गौरतलब है कि कांग्रेस ने झारखंड की दो राज्यसभा सीटों में से एक पर प्रणव झा को उम्मीदवार घोषित किया है। इस निर्णय को लेकर न केवल झामुमो में नाराजगी है, बल्कि कांग्रेस के भीतर भी मतभेद सामने आने लगे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से असहमति जताई है। वहीं, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भी सार्वजनिक रूप से नाराजगी व्यक्त की है। कांग्रेस नेता शहजादा अनवर ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।
उल्लेखनीय है कि शहजादा अनवर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर स्वयं को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की थी।

By maskal.news

You May Also Like