चाईबासा : भाजपा कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

चाईबासा  | भारतीय जनता पार्टी के मझगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मंझरी एवं तांतनगर मंडल की संयुक्त बैठक रविवार को चीटीमीटी हाई स्कूल के समीप आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुवर गागराई, जिला महामंत्री भूषण पाट पिंगुवा तथा मंझरी मंडल प्रभारी प्रताप कटियार महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तांतनगर मंडल अध्यक्ष योगेश्वर सवैया ने की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए बड़कुवर गागराई ने कहा कि वर्तमान में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए-2 को सरकारी बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न हटे तथा किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से मतदाता आंकड़ों और जनसंख्या का सही आकलन संभव हो पाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुनने का आह्वान किया।
इसके अलावा उन्होंने शक्ति केंद्र स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित कर गांव की समस्याओं, सामाजिक मुद्दों एवं जनहित के विषयों पर चर्चा करने तथा उनकी रिपोर्ट मंडल की मासिक बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक को जिला महामंत्री भूषण पाट पिंगुवा एवं मंझरी मंडल प्रभारी प्रताप कटियार महतो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में हरिश्चंद्र केसरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
बैठक में सिद्धार्थ गोप, गजेंद्र सवैया, रामचंद्र राम, चंद्र गोप, दुर्गाचरण नाग, जमादार बिरुवा, कुलदीप दास सहित मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By maskal.news

You May Also Like