चक्रधरपुर में क्रियायोगा एक्सप्रेस के सामान्य कोच में पिस्तौल लहराने से मची अफरा-तफरी, दो युवक गिरफ्तार

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत हावड़ा-हटिया क्रियायोगा एक्सप्रेस (18615) के सामान्य कोच में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवक अवैध देशी पिस्तौल लहराकर यात्रियों को धमकाने लगे। घटना कीता रेलवे स्टेशन पार करने के बाद की बताई जा रही है। ट्रेन में मौजूद आरपीएफ एस्कॉर्ट टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जानकारी के अनुसार, सामान्य कोच से अचानक शोर-शराबा और यात्रियों की चीख-पुकार सुनाई देने पर आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे। वहां एक युवक हाथ में देशी पिस्तौल लेकर यात्रियों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा था, जबकि उसका साथी अभद्र भाषा का प्रयोग कर दहशत फैलाने में लगा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को काबू में कर लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल और 7.65 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान रांची के बरियातू जोड़ा तालाब निवासी अकीब खान (21) और रेहान खान (20) के रूप में बताई।

Book your slot today : +91 7250214782

प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि हथियार उन्हें टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराया गया था। फिलहाल आरपीएफ पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

By maskal.news

You May Also Like