सरायकेला में आवासीय विद्यालय के शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, पढ़ाई ठप

सरायकेला| संवाददाता अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय, संजय सरायकेला के शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह ठप हो गई हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

हड़ताल पर बैठे शिक्षक-शिक्षिकाओं का कहना है कि वे पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से मात्र ₹200 प्रति घंटा की दर से कार्य कर रहे हैं। एक दिन में केवल 4 घंटे का ही भुगतान मिलने के कारण उनकी मासिक आय बेहद कम रह जाती है। बढ़ती महंगाई के बीच इतनी कम आय में परिवार का भरण-पोषण करना उनके लिए मुश्किल हो गया है।
शिक्षकों ने यह भी बताया कि वे अपने अधिकारों को लेकर उच्च न्यायालय में मामला जीत चुके हैं, इसके बावजूद कल्याण विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उनमें भारी नाराजगी है।

Book your slot today : +91 7250214782

गौरतलब है कि इन अंशकालीन शिक्षकों के प्रयास से विद्यालय पिछले 10 वर्षों से लगातार 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम देता आ रहा है। विद्यालय में कक्षा 1 से 10 तक की पढ़ाई होती है, लेकिन वर्तमान में केवल एक ही स्थायी शिक्षक कार्यरत हैं, जिससे व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है।

Book your slot today : +91 7250214782

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, इस मुद्दे को लेकर कल्याण विभाग के मुख्य सचिव को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है।
हड़ताली शिक्षकों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द स्थायी किया जाए और उचित वेतनमान दिया जाए, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी।

By maskal.news

You May Also Like