कुचाई में किसानों को बैल जोड़ी का वितरण, आजीविका संवर्द्धन को मिला बढ़ावा

सरायकेला-खरसावाँ (कुचाई) | कुचाई प्रखंड में सोमवार को ग्रामीण लाभुकों के आजीविका संवर्द्धन के उद्देश्य से चयनित किसानों के बीच चार यूनिट बैल जोड़ी का वितरण किया गया। इस वितरण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) श्री साधु चरण देवगम एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

यह पहल किसानों को कृषि कार्यों में सहूलियत प्रदान करने, उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। बैल जोड़ी मिलने से लाभुक किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में मदद मिलेगी, साथ ही उनकी कृषि लागत में भी कमी आएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लाभुकों से अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें और पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान लाभुक किसानों में उत्साह देखने को मिला। किसानों ने सरकार के इस प्रयास के प्रति आभार व्यक्त किया।

By maskal.news

You May Also Like