कांड्रा के शिव मंदिर में सोलर जलमीनार 6 माह से बंद, श्रद्धालु और स्थानीय लोग परेशान

कांड्रा | एसकेजी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में स्थापित सोलर जलमीनार पिछले लगभग छह महीनों से रखरखाव के अभाव और तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा है। इसके चलते मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

स्थानीय लोगों के अनुसार, जलमीनार के बंद रहने से मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान पानी की उपलब्धता नहीं हो पाती, जिससे श्रद्धालुओं को काफी असुविधा होती है। वहीं, भीषण गर्मी के इस मौसम में आसपास के निवासियों को भी पानी के लिए दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सोलर जलमीनार की शीघ्र मरम्मत कर उसे पुनः चालू किया जाए, ताकि मंदिर परिसर में जलापूर्ति बहाल हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

Book your slot today : +91 7250214782

By maskal.news

You May Also Like