झींकपानी में भाजपा का “बस्ती चलो अभियान”, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं

चाईबासा | भारतीय जनता पार्टी मंडल झींकपानी के तहत ग्राम कुदाहातु और इंदीकुड़ी में “बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता बालमुचू ने क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

दौरे के दौरान ग्राम इंदीकुड़ी (टोला–दिउरीसाईं) में जर्जर सड़क की समस्या सामने आई। ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क के कारण आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है और आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। इस पर जिला अध्यक्ष ने जल्द सड़क निर्माण और मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

वहीं ग्राम कुदाहातु में पेयजल संकट की समस्या उठाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए तीन बोरिंग खराब हो चुके हैं और पाइपलाइन व टंकी भी क्षतिग्रस्त है, जिससे करीब 150 परिवार प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने नई बोरिंग, पाइपलाइन मरम्मत और 5000 लीटर की टंकी लगाने की मांग की। जिला अध्यक्ष ने इस समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिलीप महतो सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

By maskal.news

You May Also Like