गुवा में विस्थापन को लेकर गरमाया माहौल, सांसद जोबा माझी ने किया दौरा

गुवा | नोवामुंडी प्रखंड के गुवा क्षेत्र में सेल प्रबंधन द्वारा किए जा रहे कथित विस्थापन के विरोध में शुक्रवार को माहौल गरम रहा। मामले को लेकर सांसद जोबा माझी गुवा पहुंचीं और विस्थापित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम, सचिव राहुल आदित्य, प्रवक्ता बुधराम लागुरी, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी और मुखिया चाँदमनी लागुरी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गुवा पहुंचने पर विस्थापितों और समर्थकों ने सांसद का स्वागत किया।

Book your slot today : +91 7250214782

विस्थापित परिवारों ने आरोप लगाया कि नई परियोजना के नाम पर उन्हें जबरन घरों से हटाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि उन्हें घर के बदले घर दिया जाए और सर्वे से छूटे परिवारों को भी शामिल किया जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वे विकास कार्यों के विरोध में नहीं हैं, लेकिन जबरन विस्थापन बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

सांसद जोबा माझी ने विस्थापितों का समर्थन करते हुए कहा कि सेल प्रबंधन स्थानीय लोगों के साथ अन्याय करना बंद करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जबरन कार्रवाई की गई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि किसी भी परिवार को बेघर नहीं होने दिया जाएगा।

सांसद ने बताया कि जल्द ही इस मुद्दे पर त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की जाएगी और जरूरत पड़ने पर मामला संसद में भी उठाया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में विस्थापित परिवारों के लोग उपस्थित रहे।

By maskal.news

You May Also Like