सरायकेला | विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जन जागरूकता अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सरायकेला में एक दिवसीय मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह एवं डीडीओ डॉ. कामिनी लता के निर्देशन में संपन्न हुआ।

शिविर में सदर अस्पताल की अवर दंत चिकित्सक डॉ. रीना सिंह ने 250 छात्राओं का ओरल स्क्रीनिंग किया। इस दौरान छात्राओं को दंत स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सही तरीके से नियमित ब्रश करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी गई।

डॉ. सिंह ने तंबाकू एवं गुटखा के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि इसके सेवन से मुख कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही छात्राओं को दंत रोगों की रोकथाम एवं उपचार के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी चर्चा की गई तथा मानसिक रोगों के लक्षण एवं उनसे बचाव के उपायों से अवगत कराया गया।
शिविर के सफल संचालन में दंत स्वास्थ्य विज्ञानी राजू कुमार पासवान, जीएनएम शीमा महतो एवं अशोक कुमार यादव का योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन प्रियंका कुमारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

