साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई: देवघर में 10 ठग गिरफ्तार, मोबाइल और फर्जी सिम बरामद

देवघर/रांची | झारखंड पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। देवघर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

पुलिस के अनुसार, सारवां, सारठ, पथरोल, मोहनपुर, मधुपुर, पालोजोरी और करौं क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान आरोपियों के पास से 15 मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड और 4 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी लोगों को कॉल या मैसेज के माध्यम से भारी नकद इनाम, कैशबैक या आकर्षक गिफ्ट का लालच देते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति उनके झांसे में आता, आरोपी उससे ओटीपी और बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर उसके खाते से पैसे निकाल लेते थे।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश पर अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी साझा न करें तथा सतर्क रहें।

By maskal.news

You May Also Like