मॉल कर्मचारी ने वरिष्ठों पर लगाया यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप, जुगसलाई थाने में शिकायत दर्ज

जमशेदपुर |  शहर के एक प्रतिष्ठित मॉल में कार्यरत रही एक महिला कर्मचारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जुगसलाई थाना में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसे लंबे समय से कार्यस्थल पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव, छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

शिकायत के अनुसार, आदित्यपुर निवासी महिला 17 दिसंबर 2025 से रिलायंस ट्रेंड्स मॉल में कार्यरत थी। इस दौरान स्टोर प्रबंधक मनीष शर्मा और विभागीय प्रबंधक प्रदीप सिंह द्वारा उस पर कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसे झूठे आरोपों में फंसाने और नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदीप सिंह के खिलाफ पूर्व में भी एक अन्य महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी, जिस पर कंपनी की ओर से चेतावनी दी गई थी, लेकिन उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।

Book your slot today : +91 7250214782

पीड़िता के अनुसार, हाल ही में उसकी शादी तय हुई थी। उसने अपने मंगेतर को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद 25 मार्च 2026 को उसका मंगेतर मॉल पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन मामले को नजरअंदाज कर दिया गया। इसके बाद कथित रूप से प्रताड़ना और बढ़ गई।
महिला का आरोप है कि 1 अप्रैल 2026 को उसके साथ फिर से छेड़छाड़ की गई। जब उसने इसका विरोध किया, तो वरीय प्रबंधक आशुतोष मिश्रा ने उस पर झूठे आरोप लगाकर नौकरी से निकाल दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस संबंध में जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रव्वानी ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By maskal.news

You May Also Like