तांबो | ईचा-खरकई बांध विरोधी संघ की बैठक, 4 अप्रैल को वीर शहीद गंगाराम कालुंडिया को श्रद्धांजलि

पश्चिम सिंहभूम | चाईबासा स्थित तांबो में ईचा-खरकई बांध विरोधी संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 4 अप्रैल 2026 को ग्राम इलीगाड़ा में वीर शहीद नायाब सूबेदार गंगाराम कालुंडिया को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

संघ के अध्यक्ष बीर सिंह बिरुली ने बताया कि गंगाराम कालुंडिया के आंदोलन के कारण ही आज लगभग 120 गांवों के ग्रामीण खुले वातावरण में जीवन जी पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मजबूत रणनीति और संघर्षशील नेतृत्व के चलते गांव-गांव के लोग इस आंदोलन से जुड़े रहे, जिससे यह लंबी लड़ाई संभव हो सकी।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 48 वर्षों से ईचा-खरकई बांध का निर्माण लंबित रहना ग्रामीणों की एकजुटता और संघर्ष का प्रतीक है।

बैठक में सुरेश चंद्र सोय, रेयांस सामड, श्याम कुदादा, रविन्द्र अल्डा, गुलिया कालुंडिया, गणेश चंद्र बारी और अजय अल्डा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

By maskal.news

You May Also Like