सरायकेला | सरायकेला नगर पंचायत के नव-निर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी ने पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री सह Hemant Soren से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गांडेय विधायक Kalpana Murmu Soren से भी भेंट की।

मनोज चौधरी ने बताया कि मुलाकात सकारात्मक और सार्थक रही। उन्होंने कहा कि वे हर मंच पर सरायकेला की संस्कृति और परंपराओं को सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में उन्होंने सरायकेला की पहचान ‘छऊ’ मुखौटा भेंट किया और प्रसिद्ध लड्डू की टोकरी मुख्यमंत्री को भेंट कर अपने हाथों से खिलाया। साथ ही श्याम रंग का दुपट्टा ओढ़ाकर और मोर पंख देकर सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान उन्होंने सिविल कोर्ट सरायकेला भवन के संभावित स्थानांतरण से लगभग 40 प्रतिशत परिवारों के सामने उत्पन्न होने वाले आजीविका संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस आदेश को रद्द करने तथा चैत्र पर्व को राष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए आवंटन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा।

मुख्यमंत्री ने सरायकेला के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, जिला उपाध्यक्ष भोला मोहती, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य सहित कई कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कलाकार उपस्थित थे।

