खरसावां में होली को लेकर आमदा ओपी क्षेत्र में फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

खरसावां: होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर खरसावां स्थित आमदा ओपी क्षेत्र में शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

फ्लैग मार्च का नेतृत्व आमदा ओपी प्रभारी रामरखन पासवान ने किया। यह मार्च आमदा पुराना बाजार, आमदा नया बाजार तथा मेन रोड जयगुरू चौक सहित क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा।

Book your slot today : +91 7250214782

मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से होली के अवसर पर शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या गड़बड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्ती और निगरानी जारी रहेगी, ताकि सभी लोग होली का पर्व सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मना सकें।

By maskal.news

You May Also Like