मेडिकल कॉलेज परिसर की तीन कैंटीनों का औचक निरीक्षण, एक को बंद रखने का निर्देश

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन ने मंगलवार को नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में संचालित तीन कैंटीनों का औचक निरीक्षण किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

निरीक्षण के दौरान ‘माई कैफे’ का फूड लाइसेंस वैध पाया गया। वहीं, जायसवाल हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित कैंटीन की ओर से फूड लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाना पाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित ‘अमित कैंटीन’ के पास वैध फूड लाइसेंस नहीं मिलने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया। साथ ही, विद्यार्थियों, मरीजों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लाइसेंस मिलने तक कैंटीन बंद रखने का निर्देश दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

सभी कैंटीन संचालकों को गुणवत्ता युक्त और स्वच्छ खाद्य सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने, परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा पनीर, खोआ, मांस, चिकन, मसाला और सॉस जैसी सामग्री किसी अज्ञात स्रोत से खरीद या भंडारण नहीं करने के निर्देश दिए गए।

By maskal.news

You May Also Like