राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुमारी और महुलडीह गांव के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को सांसद जोबा माझी के नेतृत्व में यूसिल के तुरामडीह जीएम एस. मन्ना के साथ वार्ता हुई।

महुलडीह माइंस में आयोजित बैठक में जीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सांसद ने विस्थापितों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही।

वार्ता के दौरान जीएम ने कर्मचारियों के बच्चों का केंद्रीय विद्यालय में नामांकन कराने, कैंटीन संचालन सहित अन्य मांगों पर सहमति जताई।

सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि विस्थापितों की समस्याओं को नजरअंदाज न किया जाए। उन्होंने कहा कि जो मांगें तत्काल पूरी हो सकती हैं, उन्हें तुरंत लागू किया जाए और अन्य मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएं।
बैठक में समाजसेवी कालीपद सोरेन, ग्राम प्रधान नरसिंह मुर्मू, परमेश्वर टुडू, सागर मोदी, परसव राज मुर्मू, राजेश टुडू, टारजन टुडू, सुधीर टुडू सहित कई ग्रामीण एवं विस्थापित परिवारों के सदस्य उपस्थित थे।

