मतदाता अधिकारों की सुरक्षा और पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाला मार्च

चाईबासा | मतदाता सूची की शुचिता, प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर सोमवार को चाईबासा में कांग्रेस ने मार्च निकाला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन से मार्च शुरू हुआ, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुराने उपायुक्त कार्यालय पहुंचा।

Contact us :- 7004820253

मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता अधिकारों की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। मार्च कांग्रेस भवन से शुरू होकर शहीद पार्क चौक, टैगोर पार्क चौक, सदर थाना चौक, मुख्य मार्ग, पोस्ट ऑफिस चौक, घंटाघर चौक और कोर्ट मार्ग होते हुए पुराने उपायुक्त कार्यालय पहुंचा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

मार्च के समापन के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची में किए गए बदलावों की समीक्षा, मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा तथा निर्वाचन प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की गई।

Contact no :- +91 8553588326

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारभूत कड़ी है। किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटाने, नया नाम जोड़ने अथवा किसी प्रविष्टि में संशोधन करने से पहले संबंधित नागरिक को पर्याप्त सूचना देने, आपत्ति दर्ज कराने और अपना पक्ष रखने का प्रभावी अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने निर्वाचन आयोग की सूचना-प्रौद्योगिकी व्यवस्था, आंकड़ा प्रबंधन और केंद्रीकरण से जुड़ी प्रक्रियाओं के स्वतंत्र परीक्षण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से संबंधित सार्वजनिक रूप से उठाए जा रहे आरोपों और सवालों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच की मांग की।
कांग्रेस जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और स्वायत्तता का सम्मान करती है। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग किसी संस्था को कमजोर करने के लिए नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता के विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि सार्वजनिक आरोपों की स्वतंत्र जांच कराई जाए, महत्वपूर्ण निर्णयों की समीक्षा हो, विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में हुए बदलावों की समीक्षा की जाए, निर्वाचन आयोग की सूचना-प्रौद्योगिकी व्यवस्था का स्वतंत्र परीक्षण कराया जाए तथा प्रत्येक मतदाता को प्रभावी सूचना, आपत्ति दर्ज कराने और सुनवाई का अधिकार सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता का विश्वास सर्वोपरि है और निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही से ही मजबूत होती है।


Book your slot today : +91 7250214782

मार्च में पूर्व विधायक देवेंद्र नाथ चाम्पिया, प्रदेश सचिव मायाधर बेहरा, चंद्रशेखर दास, रईस रिजवी छब्बन, राम सिंह सावैयां, संयुक्त सचिव नितिमा बारी, अमित राय, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, कामगार जिलाध्यक्ष हसलुद्दीन खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, आदिवासी कांग्रेस राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अविनाश कोड़ाह, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां, सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीश गोप, वरीय कांग्रेसी कैरा बिरुवा, इम्तियाज खान, बालेमा कोई, नूतन सिंकु, विपिन सिंकु, सूरज चाम्पिया, दानिश हुसैन, विजय तिग्गा, लियोनर्ड बोदरा, सुशील हेस्सा, प्रतीक कुमार, सन्नी रॉबर्ट एंथोनी, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, ललित दोराईबुरु, मंजीत प्रधान, सोनराम कोड़ाह, विजय सिंह सामड, सिकुर गोप, चंद्र भूषण बिरुवा, सकारी दोंगो, सुखलाल हेम्ब्रम, सुरेश चंद्र सावैयां, सीताराम गोप, मंडल अध्यक्ष सोमा पुरती, विनीत लागुरी, मकर ध्वज सरदार, दिनेश प्रधान, मथुरा लागुरी, रंजीत कोंगाड़ी, गोरा सिंह पुरती और रघुनाथ मुंडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By maskal.news

You May Also Like