विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंताओं को दिए आवश्यक निर्देश

चाईबासा | जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार संचालित एवं स्वीकृत विकास योजनाओं की क्रमवार समीक्षा करते हुए योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्य प्रगति तथा पूर्ण एवं अपूर्ण योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में संचालित विकास योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर टीम गठित कर योजनाओं का भौतिक निरीक्षण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान योजनाओं की वास्तविक प्रगति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन का विशेष रूप से आकलन किया जाएगा।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया कि स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजना का कार्य पूर्ण होने तथा नियमानुसार सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही भुगतान की कार्रवाई की जाए।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में जिले की अपूर्ण योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी अपूर्ण योजनाओं का अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन कराते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही, योजनाओं के लंबित रहने के कारणों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके अलावा, उन योजनाओं की भी जानकारी ली गई, जिनका कार्य अब तक शुरू नहीं किया गया है। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को लंबित योजनाओं का कार्य अविलंब शुरू कराने तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो, इसके लिए संबंधित पदाधिकारी नियमित रूप से योजनाओं की निगरानी एवं अनुश्रवण करें।
उपायुक्त ने कहा कि जिले में संचालित सभी विकास योजनाओं का उद्देश्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से धरातल पर दिखाई देना है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करें।


Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में उप विकास आयुक्त, प्रशिक्षु आईएएस, जिला योजना पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।

By maskal.news

You May Also Like