मझगांव में 77वां वन महोत्सव आयोजित, विधायक निरल पूर्ति ने पौधारोपण कर वन संरक्षण का लिया संकल्प

मझगांव | मझगांव विधानसभा क्षेत्र के मझगांव प्रखंड अंतर्गत बलियापोसी पंचायत में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तहत वन प्रमंडल चाईबासा की ओर से 77वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मझगांव विधायक निरल पूर्ति शामिल हुए। इस दौरान विधायक सहित वन विभाग के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर वन संरक्षण का संकल्प लिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि वन हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सदियों से जंगल लोगों की आजीविका का महत्वपूर्ण स्रोत रहे हैं। ग्रामीण जंगलों से कंद-मूल, जड़ी-बूटियों सहित विभिन्न प्रकार की वन उपज एकत्र कर अपने परिवार का भरण-पोषण और उपचार करते आए हैं। हालांकि, मानव के बढ़ते हस्तक्षेप और स्वार्थ के कारण वनों को लगातार नुकसान पहुंचा है।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए आज से ही वनों की रक्षा करनी होगी। प्रत्येक परिवार को वर्ष में कम से कम पांच पौधे लगाने और उन्हें पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। केवल पौधारोपण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है।

Contact no :- +91 9337736501

विधायक ने कहा कि आने वाले भविष्य के लिए हमें आज से तैयारी करनी होगी। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया तो इसका नुकसान इतना व्यापक हो सकता है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल होगा। बड़े-बड़े शहर तेजी से कंक्रीट के जंगल में बदल रहे हैं। जिस प्रकार आज जल संरक्षण की आवश्यकता महसूस हो रही है, उसी प्रकार भविष्य में स्वच्छ हवा और ऑक्सीजन का संकट भी गंभीर रूप ले सकता है।
उन्होंने कहा कि हम प्रकृति की पूजा करने वाले लोग हैं। इसलिए वनों की रक्षा करना हमारा धर्म और कर्तव्य दोनों है। यदि हम जंगलों की रक्षा करेंगे तो आने वाले समय में यही जंगल हमारे भविष्य की रक्षा करेंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम के अंत में विधायक निरल पूर्ति, वन विभाग के पदाधिकारियों एवं अन्य अतिथियों ने पौधारोपण किया तथा वन संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर डीएफओ चाईबासा आदित्य नारायण, राजेश पिंगुवा, गोकुल पोलाई, झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता, वन विभाग के पदाधिकारी, स्थानीय मानकी-मुंडा, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Book your slot today : +91 7250214782
By maskal.news

You May Also Like